
ब्यूटी विशेषज्ञ
पंचायत खबर पर एक साप्ताहिक श्रृंखला शुरू की गई है जिसमें आपको हमारे विशेषज्ञ अपने शरीर, त्वचा , झुर्रियां के देखभाल से संबंधित जरूरी जानकारी देंगे। इस श्रृंखला की पांचवी कड़ी में पेश है ब्यूटी विशेषज्ञ शैल का ये आलेख…
नयी दिल्ली: हर बार की तरह इस बार भी हम आपकी त्वचा को ग्लोइंग एवं मुलायम बनाने के आसान से नुस्खे अपने इस आलेख के जरिए बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप हसीं और जवान दिख सकती हैं और आपके चेहरे से झुर्रियां गायब हो जायेंगे। आपने अक्सर सुना होगा और यह महानगरों, यहां तक की छोटे शहरों की हकीकत भी बन चुकी है कि पॉल्यूशन की वजह न सिर्फ हमें सांस संबंधी बीमारियां हो रही है बल्कि ज्यादातर लोग समय से पहले अपनी उम्र से ज्यादा उम्र के दिखने लगते हैं।
हम सभी जिस वातावरण में रह रहे हैं धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन की वजह से हमारी त्वचा की रंगत कहीं खोती जा रही हैं। हम पहले जैसे चमक बिखेरते थे, लोगों के आकर्षण का केंद्र होते थे। बात—बात पर सराहना की जाती थी वो समय के साथ गायब होते जा रही है। और लोग इस बात को महसूस करते हैं लेकिन जबतक हम इस बात पर गौर करें तबतक काफी देर हो गई होती है। लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि निराशा तनाव पैदा करती है और आपकी समस्या और बढ़ जाती है।
संतरे के छिलके से तैयार फेसपैक से लौट आएगी चेहरे की रौनक
फेस पैक बनाने की विधि
संतरे के छिलके उतार ले एवं एक बर्तन में रखकर धूप में तब तक सुखाएं जब तक वह सुख कर कड़क ना हो जाए। फिर इसे महीन पीस लें। अब आपको मुल्तानी मिट्टी बाजार से लेकर आनी है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि वो ओरिजनल हो। ओरिजनल पत्थरों वाली मुल्तानी मिट्टी को भी महीन पीस लें। अब एक डब्बे में तीन छोटे कप मुल्तानी मिट्टी तो एक कप संतरे के छिलके के पाउडर मिलाकर रख लें।
गुलाब जल के साथ लगाएं फेसपैक
सप्ताह में एक बार गुलाब जल के साथ पर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे के लिए ड्राई होने के चेहरे पर छोड़ दें। जैसे ही चेहरे पर यह ड्राई हो जाए। उसके पहले स्प्रे द्वारा चेहरे को गिला कर लें और हल्का मसाज करते हुए पानी से चेहरे को धो ले। आप पायेंगे कि कुछ दिनों में आपके चेहरे पर रौनक आ जाएगी और आपके चाहने वाले भी आपकी सराहना से खुद को नहीं रोक पायेंगे। चेहरे की तरह यदि आपके हाथ, पैर व गर्दन भी काले हो रहे हैं, तबभी यह फेस पैक आपके लिए उपयोगी है।
आपको नहाने से पहले दस मिनट के लिए यह पैक पूरे शरीर पर लगा ले आप देखेंगे कि आप के स्किन कि पीएच लेबल में काफी सुधार आ जाएगा और आपकी स्किन काफी चमकदार हो जाएगी।
कारगर साबित होगी फेस पैक,झुर्रियां हो जाएंगी गायब
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कम उम्र की महिलाओं, लड़कियों के चेहरे पर भी झुर्रियां आ जाती हैं। इनकी वजह से वे बाहर जाने से कतराने लगती हैं। लोगों से मिलने से झिझकने लगती हैं और हमेशा इस बात को लेकर चिंतित होती है पता नहीं सामने वाला उनके विषय में क्या सोचेगा। कभी—कभी तो हम उम्र सहेलियां भी टोक देती हैं कि तू तो बूढ़ी हो गई,तेरे चेहरे की चमक कहां चली गई। कुछ मजाकिया किस्म की महिलायें तो पति को लेकर भी ताना कसती मिलती हैं अब तेरा पति…। ऐसे महिलाओं को हमारा सुझाव है कि वे अपना आत्मविश्वास बनाये रखें और इस पैक का इस्तेमाल करें। विशेष रूप से 40 पार की महिलायें न तो कम उम्र की लड़कियां रह जाती हैं और न ही उनकी गिनती बूढ़ी औरतों मे की जा सकती है। यानी जवानी की हसीन तमन्नायें तो बरकरार रहती हैं लेकिन जमाना उनसे उसी चमक की उम्मीद करता है। ऐसी महिलायें जिनकी उम्र 40 वर्ष या इससे ज्यादा है यदि वे नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल करें और इसके इस्तेमाल करते समय यदि पैक में विटामिन सी का कैप्सूल मिला लें तो इसका काफी फायदा होगा। हमारा सुझाव है कि वे इसे आधा घंटा चेहरे व गर्दन पर लगा कर रखें और उसके पश्चात धो लें। आप पायेंगे कि आपके चेहरे पर ग्लो आ गई और झुर्रियां हल्की पड़ी हुई दिखाई देंगी। चेहरे को धोने के बाद अच्छे से फीस क्रीम का इस्तेमाल जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही रात में भी क्रीम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
स्वाभाविक है यदि आप इन उपायों को नियमित रूप से इस्तेमाल करती हैं तो इनके जरिए आप की त्वचा कोमल और मुलायम और चमकदार लगेंगी। हमें उम्मीद है कि आप इसका इस्तेमाल जरूर करेंगे और अपने चेहरे का निखार कायम रखेंगे।
आज के लिए सिर्फ इतना ही। मिलते हैं अगली स्टोरी के साथ जिसमें और भी कारगर नुस्खे की चर्चा करेंगे जिसके जरिए आप अपने चेहरे के निखार को और धार दे सकती हैं और अपनों को रिझा सकती हैं। उनके प्रशंसा की पात्र हो सकती हैं।
तब तक के लिए धन्यवाद। बाकी के आलेख को पढ़े नीचे दिए गये लिंक से।





