नई दिल्ली: केंद्र सरकार किसानों के हितों को सर्वश्रेष्ठ रखते हुए उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और इन्हीं में से एक है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान- निधि योजना। इसके तहत देशभर के करोड़ों किसानों को सालाना 6 हजार रूपए की आर्थिक मदद की जाती है। 2- 2 हजार रूपए की एक साल में तीन किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाती है। ताकि किसान खाद,बीज, कीटनाशक के लिए किसानों को कर्ज उठाने की जरूरत नहीं पड़े। इस योजना से किसानों को कुछ हद तक कर्ज से बचाने में मदद मिल सकें।
क्यों नहीें मिलेगा कई किसानों को योजना का लाभ
जिन परिवारों में पहले से ही एक सदस्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान- निधि योजना का लाभार्थी होगा। उस उस परिवार में किसी अन्य सदस्य को इस योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा। मतलब पिता और पुत्र में से एक ही इस योजना के तहत पात्र हो सकता है। इसके अलावा जिनके पास खुद की खेती योग्य जमीन नहीं है और 18 साल से कम उम्र के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़े…
नवरात्रि से पहले क्यों मनाया जाता है महालया… इस साल 8 या 9 दिनों की होगी नवरात्र
सरकारी नौकरी करने वाले
जिनके परिवार का कोई सदस्य कार्यरत या सेवानिवृत केंद्रीय,राज्य सरकार के विभाग और क्षेत्रीय कार्यालय,लोक उपक्रम के पदाधिकारी,कर्माचारी, या फिर सरकार के तहत संलग्न,स्वायतता प्राप्त संस्थान के वर्तमान,पूर्व पदाधिकारी और कर्मचारी,ग्रुप D कर्मी को छोड़कर हों। जिनके परिवार के कोई सदस्य संवैधानिक पद पर आसीन रहे हैं। जिनके परिवार के कोई सदस्य केंद्र,राज्य के पूर्व, वर्तमान मंत्री रहे हैं। वो भी इस योजना का लाभ नहीं ले पायेगें।
आयकर भरने वाले
जिनके परिवार के किसी सदस्य ने गत वर्ष में इनकम टैक्स का भुगतान किया हो। ऐसे किसानों को भी पीएम किसान सम्मान- निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिनके परिवार का कोई सदस्य चिकित्सक,अभियंता,वकील,चार्टर्ड अकाउंटेंट,आर्किटेक्ट से संबंधित पेशवर निकाय से निबंधित हो और प्रैक्टिस कर रहे हों। वो भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हो सकतेंं।
कब जारी होगी किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान- निधि योजना के तहत देशभर के किसान को 17 किस्तों का लाभ मिल चुका है और अब 18वीं किस्त का इंतजार हो रहा है। यह किस्त अक्टूबर में जारी हो सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी 18वीं किस्त जारी करने की तारीख सामने नहीं आई है।

