एशियन गेम्स में किसान के बेटे ने किया कमाल

0
113

भावना त्रिपाठी

एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन दिखा रहे है देश को एक के बाद एक कई पदक मिल रहे है और इसी सूची में एक नाम है ऐश्वर्य प्रताप सिंह जो एक किसान के बेटे है। भारत की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने चीन के हांगझू में चल रहे 19वें संसेकरण में स्वर्ण पदक जीता है।इस टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह, रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल और दिव्यांश सिंह शामिल है

टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के तीनों बेटों ने ना केवल देश की झोली में स्वर्ण पदक डाला है बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है सबसे अधिक प्वाइंट्स (1893.7) बनाकर इस टीम ने देश को गौरव महसूस करने का एक और मौका दिया है

व्यक्तिगत शूटिंग स्पर्धा में भी ऐश्वर्य ने दिखाया कमाल

इसके साथ ही ऐश्वर्य ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत शूटिंग स्पर्धा में भी तीसरा स्थान हासिल करके ब्रांज मेडल अपने नाम किया

बचपन से ही था शूटिंग को शौक

ऐश्वर्य को बचपन से ही शूटिंग का चस्का था। उनके पिता भी शूटिंग के शौकिन थे ऐसे में पहले से ही उनके घर में बंदूक मौजूद थी,तो वही ऐश्वर्य के भाई प्रोफेशनल शूटर है जिन्हे देखकर ऐश्वर्य ने भी अपने इस शौक को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया

मुश्किलें आई लेकिन नही रूके ऐश्वर्य

ऐश्वर्य ने साल 2015 में भोपाल में मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी में शूटिंग में पेशेवर प्रशिक्षण लेना शुरू किया इसी दौरान किसी कारण उन्हें 2015 में राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में भाग लेने के लिए एक साल के लिए निलंबित भी कर दिया गया था लेकिन ऐश्वर्य ने हालातों के आगे घुटने नही टेके और मेहनत करते रहे।इसके बाद 10 मीटर एयर राइफल इवेंट और 50 मीटर एयर राइफल इवेंट में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग अलग शूटिंग प्रतियोगिताओं में अपना सराहनीय प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया हालांकि इनमें वे कोई मेडल नहीं ला पाए थे, हलांकि उनका प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र जरूर बना था जिससे सभी प्रभावित हुए थे

बेटे की जीत से बिखरी परिवार में खुशी

जैसे ही ऐश्वर्य प्रताप सिंह की इस कामयाबी की खबर सामने आई है तब से ही से लोग ऐश्वर्य के घर में बधाईया देने पहुंच रहे है।लोगों ने माला पहनाकर ऐश्वर्य के माता पिता को सम्मानित किया तो वहीं गांववालों भी इस बात पर फूले नही समा रहे कि उनके प्रदेश के लाल ने देश का नाम रौशन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here