देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

0
120

latest weather update: देश से मानसून की वापस की बीच कई राज्यों में भारी बारिश का दौर देखा जा रहा है। भारत के मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से किसी नए क्षेत्र से मानसून की वापसी नहीं हुई है और मानसून की वापसी की लाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं आईएमडी ने आज भी देश के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हैं। इसमें मुख्य रूप से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्य शामिल है। इसके अलावा झारखंड में भी आज बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

देश के वर्तमान मौसम प्रणाली की बात करें तो अरब सागर के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव में लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिण पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर 9 अक्टूबर के आस-पास एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि केरल एवं माहे के साथ-साथ तमिलनाडु में इस सप्ताह के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी इस सप्ताह भारी वर्षा का दौर देखा जा सकता है।

 

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
9 अक्टूबर को लेकर जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि आज केरल तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा का दौर देखने के लिए मिल सकता है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर लक्षद्वीप में भी आज भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश का दौर आज भी जारी रहने की संभावना है। असम, मेघालय मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश देखने के लिए मिल सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े…

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, ले​किन 10 मंत्रियों में से 8 को मिली हार ​

 

झारखंड में बारिश और वज्रपात
झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश देखी गई है। गोड्डा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रांची और आस-पास के इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण दुर्गा पूजा का पंडाल गिर गया। और सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को पूजा पंडालों में घूमने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि बुधवार को भी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना भी है इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here