हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, ले​किन 10 मंत्रियों में से 8 को मिली हार ​

0
116

election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतिजे अब सामने आ चुके हैं। चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी भाजपा को साफ तौर पर बहुत बहुमत मिलती दिखाई दे रही है। 6 बजे तक प्राप्त नतिजों के अनुसार भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बना चुकी है और तीसरी ओर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है। इनेलो दो और तीन सीटों पर निर्दलीय आगे हैं। भाजपा ने भले ही बुहमत का आंकड़ा पार लिया है लेकिन नायब सिंह सैनी की सरकार के ज्यादातर मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से 16,054 वोटों के अंतर से जीते हैं। जबकि 10 मंत्रियों में से 8 मंत्री चुनाव हार चुके हैं।

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री, असीम गोयल, स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता, वित्त मंत्री जय प्रकाश दलाल, खेल राज्य मंत्री संजय सिंह और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री अभय सिंह यादव, मंत्री रणजीत चौटाला और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता अपनी-अपनी सीटों पर हार चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूल चंद शर्मा और विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा अपनी-अपनी सीटों पर विजयी रहे हैं।

ये भी पढ़े…

हरियाणा के चुनावी पर्व में आज परिणाम का दिन, नायब सिंह सैनी समेत 10 मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव में आजमाई अपनी किस्मत

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बात करें तो वह लाडवा सीट से 16,054 वोटों के साथ जीत चुके हैं। मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ सीट से 17,730 वोटों के साथ जीत चुके हैं। अभय सिंह यादव नांगल चौधरी सीट से हार चुके है। यहां कांग्रेस की मंजू चौधरी 6930 वोटों से विजयी रही हैं। महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण से 50,212 वोटों के अंतर से जीत चुके हैं। सुभाष सुधा थानेसर सीट से 3243 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। कांग्रेस के अशोक कुमार अरोड़ा ने उन्हें शिकस्त दी है।

असीम गोयल अंबाला सिटी से 11,131 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह मोहरा ने यहां से जीत हासिल की है। स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता हिसार सीट से 31,846 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल 49,231 वोटों से विजयी रही हैं। कंवरपाल गुर्जर जगाधरी सीट से 6868 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। जयप्रकाश दलाल लोहारू सीट से 792 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। कांग्रेस के राजबीर फरतिया ने उन्हें शिकस्त दी है। वहीं संजय सिंह नूंह सीट से 75,931 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। यहां कांग्रेस के आफताब अहमद ने जीत दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here