बीजेपी ने चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर भिजवाई जलेबी, नेता बोले आज जलेबी कड़वी लग रही होगी

0
111

Haryana Jalebi News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को जारी कर दिए गए है। जिसमें बीजेपी ने प्रदेश में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। इस बार बीजेपी ने अपने दम पर बहुमत हासिल करते हुए कुल 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में जलेबी का मुद्दा छाया रहा।

बीजेपी ने चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पर एक किलो जलेबी भिजवाई। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से राहुल गांधी जी के लिए उनके घर पर जलेबी भिजवा दी है। अभी तक कांग्रेस की ओर से जलेबी भिजवाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नतीजों के बाद राहुल गांधी
वहीं चुनाव नतीजों पर राहुल गांधी ने बुधवार को कहा जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया और उन्हेंने कहा प्रदेश में भारत की जीत संविधान की जीत है। लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद।

राहुल गांधी ने जलेबी को लेकर कहा
दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने 3 अक्टूबर को गोहाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध जलेबी निर्माता मातु राम हलवाई का एक डिब्बा दिखाया था और इस बात पर जोर दिया कि उनकी जलेबी पूरे देश में बेची जानी चाहिए।

ये भी पढ़े…

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, ले​किन 10 मंत्रियों में से 8 को मिली हार ​

बीजेपी ने उड़ाया मजाक
राहुल गांधी ने कहा था इसे पूरे देश में बेचा जाना चाहिए और निर्यात भी किया जाना चाहिए। ताकि इससे रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा होंगे। फिर ये हलवाई की दुकान फैक्ट्री में बदल जाएगी और इसमें 20 से 50 हजार लोग काम कर सकते हैं। राहुल के इस बयान के बाद लखनऊ में कांग्रेस नेताओं ने जलेबी बांटी थी। अब जब कांग्रेस हरियाणा का चुनाव हार गई है तो बीजेपी जलेबियों को लेकर उन पर तंज कस रही है।

आज जलेबी कड़वी लग रही होगी
मंगलवार को तमाम बीजेपी नेताओं और मंत्रियों ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की सराहना की और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें आज जलेबी कड़वी लग रही होगी। चुनाव परिणामों से उत्साहित उप्र सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा हरियाणा के लोगों ने झूठ,अफवाहों और खोखले वादों की कांग्रेस फैक्ट्री पर ताला लगा दिया है।

भाजपा की 48 सीट पर जीत दर्ज
उन्होंने कहा आज राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को जलेबी भी कड़वी लग रही होगी क्योंकि जनता ने विजयश्री का जनादेश देकर भाजपा का मुंह मीठा किया है। भाजपा ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 48 सीट पर जीत दर्ज की। इससे पहले बीजेपी  ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट जीतकर पहली बार अपने बूते हरियाणा में सरकार बनाई थी। साल 2019 के चुनाव में उसे 40 सीट मिली थी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here