नशाखोरी के खिलाफ खड़ा हुआ रोंगला गांव पंचायत … नशा बेचा या की नशे​ड़ियों की मदद तो होगा एक लाख का जुर्माना

0
264

  • पंजाब के पटियाला जिले के रोंगला गांव में भी बनता दिखा जहां गांव वाले युवाओं के बीच नशे के चलन से परेशान थे। मगर इन ग्रामीणों ने नशाखोरी रोकने के लिए एक अनूठा कदम उठाया है जिसकी चर्चा होने लगी है।

  • भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जयइंद्र कौर ने कहा कि पंजाब में बढ़ते नशे का मुद्दा सिर्फ एक राज्य का नहीं है, यह एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इसे लेकर बहुत गंभीर है।

चंडीगढ़: नशाखोरी के प्रति आम जन को सजग करने के लिए उड़ता पंजाब जैसी फिल्में जरूर बड़े पर्दे पर आ गईं लेकिन पंजाब के गावों में युवाओं में नशे का चलन कम होता नहीं दिख रहा है और गांव वाले परेशान है।

 

 

लेकिन जब आप परेशान होते हैं तो निदान भी आपको खुद ही ढूढ़ना पड़ता है। कुछ इसी तरह का माहौल पंजाब के पटियाला जिले के रोंगला गांव में भी बनता दिखा जहां गांव वाले युवाओं के बीच नशे के चलन से परेशान थे। मगर इन ग्रामीणों ने नशाखोरी रोकने के लिए एक अनूठा कदम उठाया है जिसकी चर्चा होने लगी है।


दरअसल, सर्वसम्मति से रोंगला गांव पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित किया है। इसमें यह प्रावधान है कि अगर गांव का कोई भी व्यक्ति नशीली दवाओं को बेचते या नशेड़ी की मदद करते पकड़ा गया तो उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

 

 

जयइंद्र कौर ने की पहल

भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंद्र कौर ने गुरुवार को पटियाला जिले के रोंगला गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। जयइंद्र कौर ने बताया कि इस दौरान गांव की सरपंच की अगुवाई में स्थानीय निवासियों ने उन्हें बताया कि वह गांव में बढ़ते नशे से परेशान हैं। खासतौर से बीते दो सालों से गांव में नशे का कारोबार बढ़ गया है। यहां के नौजवान भी नशे का शिकार हो रहे हैं। जयइंद्र कौर ने बताया कि इसके बाद अब ग्राम पंचायत ने यह प्रस्ताव पारित किया है।


क्या कहती हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंद्र कौर

जयइंद्र कौर ने बताया कि रोंगला गांव में बढ़ते नशे को लेकर उन्होंने पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा से भी मुलाकात की। ग्रामीणों ने एसएसपी से गांव में पुलिस गश्त सुनिश्चित करने और नशे के तस्करों को पकड़ने की मांग की। एसएसपी ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है और कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में बढ़ते नशे का मुद्दा सिर्फ एक राज्य का नहीं है, यह एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इसे लेकर बहुत गंभीर है।

ये भी पढ़े…

चिड़िया उड… घोड़ा उड़..हांथी उड़, गिद्ध उड़..पंजाब उडडडडडडडडडडडड़…उड़ता पंजाब

 

रोंगला गांव पंचायत का मिल रहा है साथ

जयइंद्र कौर के साथ रोंगला गांव की सरपंच रानी, पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू, पटियाला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनीषा उप्पल, मंडल अध्यक्ष गुरध्यान सिंह, गुरभजन सिंह, वीरेंद्र गुप्ता और गांव रोंगला की पूरी पंचायत मौजूद रहीं। इन सब की मदद से और पुलिस के सहयोग से ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में नशाखोरी कम हो जायेगी क्योंकि दंड के विधान के साथ यदि कड़े प्रावधान किये जायें और उस पर अम्ल किया जाये तो उसका असर होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here