इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से होंगे शुरू, जानें महत्‍व और घटस्थापना मुहूर्त

0
382
पूजा

 

Chaitra Navratri 2025: 30 मार्च से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होने जा रहा है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, साल में 4 बार नवरात्र मनाए जाते हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित होता है। इसका अर्थ है- नौ रातें, जिसमें मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपो की आराधना होती है। इस दौरान सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मां का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसके अलावा नवरात्रि का आठवां और नौवां दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इन दोनों तिथियों में कन्या पूजन किया जाता है। लेकिन इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ रही है। तो चलिए जानते हैं चैत्र नवरात्र की सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त।

 

चैत्र नवरात्रि कब शुरू होंगे
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का प्रारम्भ 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होने जा रहा है। दो दिन प्रतिपदा तिथि होने के कारण लोग दुविधा में पड़ रहे हैं, लेकिन हिंदू धर्म में उदया तिथि (जो तिथि सूर्योदय के साथ शुरू होती है) उसे मान्यता दी गई है। इस प्रकार नवरात्र व्रत की शुरुआत रविवार 30 मार्च से होगी।

 

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त
आपको बता दें कि नवरात्रि का पर्व घटस्थापना के साथ शुरू होता है। इसी के साथ 30 मार्च को कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक है। फिर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक है।

 

ये भी पढ़े…

 

आम के पेड़ पर फल नहीं आ रहा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

चैत्र नवरात्रि का महत्‍व
चैत्र नवरात्रि, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के दौरान मनाई जाती है। चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस दिन आध्यात्मिक इच्छाओं की पूर्ति करने वाली होती है और 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। और यह नौ दिनों तक चलता है, जबकि चैत्र नवरात्रि केवल कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। मान्‍यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा बहुत ही प्रसन्‍न मुद्रा में होती है। और अपने भक्‍तों की सभी मनोकामनाएं आसानी से पूरी कर देती हैं। इसके साथ ही व्रत रखने से हमारे शरीर की शुद्धि होती है और मन में अच्छे विचार आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here