योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को ​दिवाली पर दिया तोहफा… वेतन, पेंशन और बोनस

0
105

Yogi government: दिवाली के अवसर पर इस बार के उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सूबे की योगी सरकार की ओर से डीए बढ़ाने के साथ ही राज्य के सरकारी कर्मचारियों को वेतन के साथ-साथ बोनस भी दिया जा रहा है। कर्मचारी संगठन ने योगी सरकार के इस फैसले को सराहा है। यूपी के सरकारी कर्मचारियों को आज यानी बुधवार 30 अक्टूबर को वेतन और पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश पहले ही जारी हो चुका है।

ये भी पढ़े…

छोटी दिवाली के दिन जलाएं 14 ​दीपक, न भूलें इन खास जगहों पर दीया जलाना

जानकारी के लिए बता दें कि बीते 21 अक्टूबर को यूपी के अपर मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया था। इस आदेश में मुख्य सचिव की ओर से कहा गया था कि 31 अक्टूबर को दिवाली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भैय्या दूज का पर्व होने की वजह से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को वेतन जारी कर दिया जाए। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से यूपी के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को आदेश भेजा गया था।

उत्तर प्रदेश में लगभग 8 लाख सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ करीब 4 लाख पेंशन भोगी हैं। प्रदेश सरकार की ओर से दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को भुगतान करने का आदेश दिया गया है। जाहिर है इसे सूबे के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here