छोटी दिवाली के दिन जलाएं 14 ​दीपक, न भूलें इन खास जगहों पर दीया जलाना

0
135

Choti Diwali: बड़ी दिवाली से पहले छोटी दिवाली होती है। इस दिन भी सभी घरों में दीपक जलाएं जाते हैं लेकिन कई लोगों को ये नहीं पता होता कि आखिर कहां-कहां दीए जलाने चाहिए आज यानी 30 अक्टूबर 2024 को छोटी दिवाली मनाई जा रही है। इसे नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जानते है। इस दिन लक्ष्मी और यमराज की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी के रात दीपक जलाई जाती हैं। आइये जानतें है कि छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए।

छोटी दिवाली के दिन 14 दीपक जलाने की परंपरा मानी जाती है। जिनमें से हर दीपक को एक विशेष स्थान पर रखा जाता है।

ये भी पढ़े…

तेज हुई छठ घाटों की सफाई की मुहिम, व्रतियों को नहीं होगी कोई परेशानी

इन देवी देवताओं के नाम पर जलाएं दीया
सबसे पहले तों एक दीपक यमराज के लिए जलाएं, दूसरा दीपक मां काली के लिए जलाएं, तीसरा दीपक भगवान शिव के लिए जलाएं, चौथा दीया घर के मुख्य द्वार पर जलाएं, पांचवां दीया घर की पूर्व दिशा में जलाएं, छठा दीया रसोई घर में मां अन्नपूर्णा के लिए एक दीया जरूर जलाएं, सातवां दीया छत पर जलाएं
घर के इष्ट देव और अन्य देवी-देवताओं के नाम पर बाकी दीपक जलाएं, आठवां दीपक तुलसी माता के लिए जलाएं, नौवां दीपक घर की बालकनी में या घर की सीढ़ियों के पास जलाएं, बाकी दीपक घर के इष्ट देव और अन्य देवी-देवताओं के नाम पर जलाना चाहिए।

दीपक जलाने की विधि
छोटी दिवाली पर सभी दीपक सरसों के तेल के ही जलाएं। यमराज के नाम का दीपक केवल दक्षिण दिशा में ही जलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here