विश्व रंगमंच दिवस: बेहतर है भारतीय रंगमंच का भविष्य, यहां मौजूद हैं दुनिया के प्रमुख थिएटर

0
236
वर्षा वर्मा

 

World Theatre Day 2025:  हर साल आज के दिन यानी 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। यह दिन रंगमंच और नाट्य कला के महत्व को उजागर करने और विश्वभर में थिएटर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन थिएटर से जुड़े कलाकार, निर्देशक, नाटककार और दर्शक एक साथ मिलकर नाट्य कला के योगदान की सराहना करते हैं। पहला विश्व रंगमंच दिवस 27 मार्च 1962 को मनाया गया था।

 

विश्व रंगमंच दिवस का इतिहास
हालांकि विश्व रंगमंच दिवस की शुरुआत साल 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (ITI) द्वारा की गई थी। इसकी स्थापना पेरिस में हुई थी। और इसका उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं के माध्यम से थिएटर को एक वैश्विक मंच प्रदान करना था। पहला विश्व रंगमंच दिवस 27 मार्च 1962 को मनाया गया था। इसी दिन “थिएटर ऑफ नेशंस” नामक एक अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच समारोह की शुरुआत हुई थी। इस अवसर पर हर साल एक विश्व प्रसिद्ध थिएटर कलाकार या लेखक द्वारा विशेष संदेश दिया जाता है, जिसे विभिन्न भाषाओं में अनुवाद कर पूरी दुनिया में शेयर किया जाता है।

 

विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर दुनियाभर में थिएटर से जुड़े कार्यक्रम, कार्यशालाएं और नाट्य प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं। स्कूलों, कॉलेजों और थिएटर संस्थानों में विशेष नाटकों का मंचन किया जाता है। कई स्थानों पर रंगमंच कलाकारों को सम्मानित भी किया जाता है। विश्व रंगमंच दिवस का मुख्य उद्देश्य नाटक और थिएटर की ताकत को पहचानना और इसे एक सशक्त कला के रूप में बढ़ावा देना है। रंगमंच केवल एक मंच नहीं, बल्कि एक संस्कृति, एक परंपरा और समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम भी है।

 

ये भी पढ़े…

भाजपा ने ईद पर शुरू की सौगात-ए-मोदी अभियान, विपक्ष ने उठाएं सवाल

 

 

छत्तीसगढ़ में मिले दुनिया की सबसे पुरानी नाट्यशाला के प्रमाण
ऐसा माना जाता है कि दुनिया की सबसे पुरानी नाट्यशाला छत्तीसगढ़ के सरगुजा में रामगढ़ के पहाड़ी पर स्थित है। पहाड़ी पर स्थित सीताबोंगरा गुफा और जोगमारा गुफा में प्राचीन नाट्यशाला के प्रमाण मिले हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री राम ने अपनी सेना के मनोरंजन के लिए इस प्राचीन नाट्यशाला को बनवाया था। ये भी कहा जाता है कि महाकवि कालिदास ने मेघदूतम की रचना यहीं की थी।

 

ये हैं दुनिया के प्रमुख थिएटर

  • पलाउ म्यूजिका कैटालाना, बार्सिलोना, स्पेन
  • ग्रान थिएटर डेल लिसेउ, बार्सिलोना, स्पेन
  • थिएटर डु जिम्नास, फ्रांस
  • सैल्ले मोलियर, लियोन, फ्रांस
  • हैल्ले टोनी गार्नियर, लियोन, फ्रांस
  • कैसिनो थिएटर, इन एक्स लेस बेन, फ्रांस
  • थिएटर डेज सिलेस्टिन, लियोन, फ्रांस
  • ग्रैंड थिएटर इन जेनेवा, स्विट्जरलैंड

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here