
Watermelon farming: मार्च का महीना खत्म होने वाला है। इस महीने में गर्मियों के मौसम में कई फलों की खेती कि जा रही है। वहीं अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मियां बढ़ने लगेंगी। ऐसे में लोगों का ध्यान ऐसे फलों पर होगा जो स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भरपूर हों। इनमें तरबूज का नाम सबसे पहले आता है। माना जाता है, कि इस फल में 92 प्रतिशत पानी होता है। जो गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। लेकिन इस सीजन में डिमांड बढ़ने की वजह से तरबूज को केमिकल से उगाया जाने लगता है।
तरबूज की खेती हुई आसान
दरअसल, कई बार लाल दिखने वाला तरबूज मीठा और रसीला नहीं होता है। अब अगर आप इतने सालों से मार्केट से तरबूज खरीदकर खा रहे है, तो आपको घर पर उगे तरबूज का स्वाद नहीं पता चलेगा। खुद तरबूज के बीज लगाना और धूप में पकने देना, बेहद ही इंस्ट्रटिंग होता है। अब आपको लगता होगा कि यह बहुत मुश्किल काम है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि शालिनी कपरुवान ने पौधा लगाने का सबसे आसान तरीका बताया है।
घर पर करें तरबूज की खेती
तरबूज के पौधे के लिए आम तौर पर 6-6.8 PH वाली दोमट मिट्टी की जरूरत होती है। तरबूज की बेलें किस्म के आधार पर 18 से 20 फीट तक फैल सकती हैं, तरबूज को ऐसे जगहा में लगाएं जहां पूरी धूप मिले, इसलिए घर पर उगाने के लिए छत सबसे अच्छी जगह रहेगी। किसी भी खाद या उर्वरक को डालने से पहले मिट्टी की जांच करें ताकि पता चल सके कि कोई पोषक तत्व डालने की जरूरत है या नहीं और अगर डालना है तो कितनी मात्रा में।
अच्छी गुणवत्ता के बीज लें
मिट्टी तैयार करने के बाद अब बारी आती है बीज की। आप चाहें तो घर पर तरबूज खाते वक्त उनके बीज निकालकर रख सकते हैं। या फिर नर्सरी से हाई क्लाविटी के बीज खरीद भी सकते हैं। बीज को बोने से पहले इन्हें अंकुरित कर लें। इसके लिए टिश्यू पेपर के अंदर बीज रखें और पानी छिड़क दें। अब नमी को बरकरार रखने के लिए इसे पॉलीथिन में डालकर धूप वाली जगह पर रखें। क्योंकि तरबूज को गर्म वातारण की जरूरत होती है।
अब बोएं बीज
4 से 6 दिन में ही तरबूज के बीज अंकुरित हो जाएंगे, जिन्हें आप गमले के अंदर बो सकते हैं। आप चाहें तो बिना अंकुरित किए भी बीज को गमले में डाल सकते हैं। गार्डनिंग की टिप्स देने वाली शालिनी कपरुवान का कहना है कि बीज बोते समय ध्यान रहे कि आपको यह बहुत गहराई में नहीं बोना है। मिट्टी से कवर करने के बाद पानी छिड़क देना है। कुछ ही दिन में पौधा उग जाएगा।
ये भी पढ़े…
अब मिर्च टमाटर की खेती से मालामाल होंगे किसान, डालें यह जरूरी खाद
ट्रांसफर करें पौधा
अब पौधे को आप किसी बड़े गमले या ग्रो बैग में ट्रांसफर कर दीजिए। अगर आपको बड़ा तरबूज चाहिए तो 15 ×15 के कंटेगर में पौधे को लगाए। ध्यान रहे कि यह तेज धूप में ही रखा रहना चाहिए। इसके अलावा तरबूज के लिए गोबर की खाद सबसे बेस्ट मानी जाती है। पौधों की बढ़त के दौरान जब फूलने और फलने लगें, तब धीरे-धीरे खाद डालते रहें। ध्यान रहे, खाद को सीधे पौधों की जड़ों के पास न डालें, बल्कि इसे मिट्टी में अच्छी तरह मिलाएं। इसे 65 से 100 दिन में तरबूज उगने लग जाएंगे।


