केरल के जैविक खेती मे विश्वास रखने वाले किसान सूरज पुरूषोतमन बागवानी के फायदे के बारे में बात करते हैं और सभी को प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
क्या आपने कभी किसी पौधे को उगाया और बड़े होने तक पाला है? क्या आपने एक छोटा सा बीज बोया है और उसे एक सुंदर फूल, फल या सब्जी में विकसित होते देखा है? क्या आपने अपनी मेहनत से उगाये गये फल या सब्जी का प्राकृतिक स्वाद चखा है?
सूरज पुरूषोत्तम को रसायनयुक्त और रसायनमुक्त फलों या सब्जी के स्वाद के बीच अंतर का एहसास बहुत कम उम्र में ही हो गया था। उन्होंने 13 साल की उम्र में कुछ टमाटर और लोबिया के पौधे लगाए थे। उस टमाटर के पौधों को उन्होंने जौविक खाद दिया जिससे उन्हे अच्छी उपज मिली थी, जिससे उनकी जैविक खेती में रुचि जगी और उनका रसायन मुक्त खेती की ओर रुझान बढ़ा था। वह सब्जियां उगाने को “जीवन का तरीका” कहते हैं।
सूरज पुरूषोत्तम कहते हैं, “एक छोटे से बीज को बोने, पूरे मौसम में उसका पालन-पोषण करने और अंततः अपने श्रम का फल पाने की भावना से बेहतर कुछ नहीं है। और जब वे सब्जियां पूरी विकसित होकर तोड़ने लायक हो जाती हैं, तो बगीचे से सीधे मेज पर ले जाने के अलावा उनका आनंद लेने का कोई और तरीका नहीं है।”
वर्तमान में वह 50 से अधिक सब्जियाँ और फल उगाते हैं, और अन्य किसानों को कीटनाशकों के उपयोग के बिना अच्छी फसल उगाने में मदद करते हैं। उनका कहना है कि परिणाम की चिंता किए बिना बागवानी को एक यात्रा के रूप में सोचना चाहिए। “यह जीवन में सहज कार्यों को बढ़ावा देने का एक तरीका है।”
अगली बार जब आप भोजन के लिए बैठें तो मूल्यांकन जरुर करें कि आप जो खा सूरज आपको सब्जियां उगाने में किए गए प्रयासों की सराहना करने के लिए प्रेरित करें।
👉मिलिए नारियाल अम्मा से जिन्हें जैविक नारियल खेती के लिए चुना गया पद्मश्री के लिए


