नयी दिल्ली: चुनावी साल में पेश किए गये इस अंतिम व अंतरिम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। और उनकी घोषणाओं को प्रधानमंत्री भी साथ मिला है। तभी तो बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट के संबंध मे कहा कि ये बजट, अंतरिम बजट तो है, लेकिन ये समावेशी और अभिनव बजट है। ये बजट विकसित भारत के 4 स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान, सभी को Empower करेगा। उन्होंने कहा कि ये बजट, देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है।
बजट में महिलाओं के लिए क्या है खास
लखपति दीदी… 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार ने दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ का निर्णय लिया है। करीब 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है।
प्रधानमंत्री ने की सराहना
प्रधानमंत्री ने कहा- ‘हम एक बड़ा लक्ष्य तय करते हैं, उसे प्राप्त करते हैं और फिर उससे भी बड़ा लक्ष्य अपने लिए तय करते हैं। हमने दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है। ‘गांवों और शहरों में गरीबों के लिए हमने चार करोड़ से अधिक घर बनाए और अब हमने दो करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है।
आशा और आंगनवाड़ी बहनों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी
कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे और आशा बहनों को आयुष्मान योजना का भी लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी।
मातृत्व और बाल विकास
इसके लिए एक समग्र योजना बनाई जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा। पोषण 2.0 के अमल में तेजी लाई जाएगी। टीकाकरण को मजबूत किया जाएगा।
सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार 9 से 14 साल की बच्चियों को इसका टीका लगाया जाएगा।




