प्याज के तेल से बाल बनेंगे मजबूत, काले और चमकदार, जानें इसको घर पर कैसे बनाएं

0
126

पूजा

आजकल ज्यादातर लोग बालों के टूटने और झड़ने से परेशान हैं। लंबे समय तक बालों का टूटना मुसीबत बन सकता है। इससे गंजेपन की समस्या हो सकती है। कई बार महिलाओं के बाल झड़ने से सिर में जगह-जगह पैच जैसे बन जाते हैं।  वजह से भी ऐसा होता है। अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो इसके लिए प्याज का तेल लगाएं। प्याज का तेल बालों के टूटने की समस्या को कम करता है। इससे नए बाल भी आने लगते हैं।

 

 

कैसे लगाएं बालों में प्याज का तेल
बालों पर प्याज का तेल आप किसी भी वक्त लगा सकते हैं। चूंकि इस तेल में प्याज की स्मैल ज्यादा होती है। जो कई बार लोगों को पसंद नहीं आती। ऐसे में आप नहाने से 1 से 2 घंटे पहले प्याज का तेल लगा लें। समय पूरा होने के बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें। इससे बालों का टूटना धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

 

 

प्याज का तेल बनाने का तरीका
प्याज का तेल बनाने के लिए आप 200 ग्राम नारियल का तेल लें। आप कोई दूसरा तेल जैसे सरसों का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब किसी पैन या कड़ाही में तेल डालें और गर्म करें। इसमें कद्दूकस किया हुआ प्याज डाल दें। आप इस तेल को और भी असरदार बनाने के लिए 1 कप करी पत्ता भी मिला दें। जब ये चीजें तेल में अच्छी तरह से भुन जाएं तो गैस बंद कर दें। तेल को ठंडा होने दें। और फिर इस तेल को बालों पर लगाएं।

 

ये भी पढ़े…

 

बेसन.. सिर्फ पकौड़े ही नहीं तलना, तैयार होगा फेस पैक भी…दमकने लगेगी त्वचा

 

प्याज का तेल लगाने के फायदे
प्याज का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इस तेल में ऐसे एंजाइम्स होते हैं। जो बालों के टूटने और झड़ने की समस्या को दूर करते हैं। प्याज वाला तेल लगाने से बालों की अच्छी ग्रोथ होती है। नए बाल भी उगने लगते हैं। बालों की थिकनेस बढ़ाने में भी इससे मदद मिलती है। जिन लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। उन्हें भी इस तेल को लगाने से फायदा होगा। स्कैल्प पर होने वाला बैक्टीरियल इंफेक्शन भी दूर होता है। पीएच लेवल बैलेंस्ड रहता है। और प्याज का तेल नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here