
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियों का आगाज शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सबके मन में यही सवाल है कि पंचायत चुनाव कब होंगे। पंचायत चुनाव कब होंगे इस पर विस्तार से समझते हैं।
कब होंगे उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव?
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अप्रैल और मई 2026 में पंचायत चुनाव होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग जनवरी के अंत में अधिसूचना जारी कर सकता है। पिछली बार पंचायत चुनाव अप्रैल और मई 2021 में हुए थे। हालांकि अप्रैल में बोर्ड परीक्षा और गर्मी जैसे कारणों से इसे पहले भी कराया जा सकता है।
ये भी पढ़े…
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 500 नई पंचायतें और 75 नए ब्लॉक होंगे गठित
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 का परिणाम
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव परिणाम 2021 के तहत जिला पंचायत की 3048 सीटों पर वोट डाले गए थे। इसमें सपा को 759, भाजपा को 768, बसपा 319, कांग्रेस 125, रालोद 69 और आप को 64 के करीब सीटें मिली थीं। जबकि निर्दलीयों में 944 ने विजय पताका फहराई थी.यूपी में 75 जिला पंचायत अध्यक्ष और 826 ब्लॉक प्रमुख का भी चुनाव हुआ था। यूपी पंचायत चुनाव के तहत 16510 ग्राम प्रधान और 35812 बीडीसी सीटों पर भी चुनाव हुए थे। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 112358 पदों के लिए वोटिंग हुई थी।
पंचायत चुनाव को लेकर जुलाई महीने से मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, अभी तक विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ऐसी संभावना है कि इस साल दिसंबर महीने तक वोटर लिस्ट को अपडेट कर लिया जाएगा। इसके बाद सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।इस बार का पंचायत चुनाव आने वाले 2027 के विधानसभा का सेमीफइनल माना जा रहा है। इस बार अधिकतर पार्टियां अकेले चुनाव मैदान में उतर सकती है। ऐसे में सभी की नजर इस पंचायत चुनाव को लेकर है की कौन सी पार्टी गाओं के लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब होती है।


