शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, हरियाणा में CET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

0
404
शश्वत सिंह

 

 

चंडीगढ़: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 28 मई, 2025 को हरियाणा CET आवेदन पत्र 2025 जारी किया। आधिकारिक वेबसाइट पर हरियाणा CET 2025 का आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है।

 

 

 

हरियाणा CET 2025 के आवेदन की प्रक्रिया
ग्रुप C पदों के लिए 12वीं पास, जबकि ग्रुप D पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्र सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है. वहीं, SC/ST/OBC, अविवाहित महिलाओं, विधवाओं और पूर्व सैनिकों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी गई है.

 

CET 2025 के आवेदन की अंतिम तारीख
इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार 12 जून, 2025 तक हरियाणा CET 2025 आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। हरियाणा CET आवेदन शुल्क का भुगतान 14 जून, 2025 तक किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे hssc.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़े…

 

चेयरमैन ने लगाई गुहार ,विराट कोहली टेस्ट संन्यास पर करे पुनर्विचार

 

CET 2025 के आवेदन का परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग (General): 500 रुपये
SC, BC, EWS वर्ग: 250 रुपये

 

CET परीक्षा पैटर्न
CET परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हरियाणा से संबंधित प्रश्न, गणित, तर्क शक्ति, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा का स्कोर तीन साल तक वैध रहेगा, यानी इस अवधि में उम्मीदवार इस स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में शामिल हो सकते हैं।

 

 

 

हरियाणा CET 2025 के तहत विभिन्न ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। आयोग हरियाणा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड में CET परीक्षा आयोजित करता है। HSSC CET 2025 परीक्षा के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले हरियाणा CET पात्रता मानदंड को अच्छी तरह से पढ़ लें। केवल उन्हीं लोगों को हरियाणा CET 2025 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरकर जमा करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here