
विटामिन ई कैप्सूल त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा विटामिन ई शरीर में मौजूद फैट के साथ आसानी से घुल जाता है। विटामिन ई की मदद से त्वचा साफ होती है। दाग-धब्बे की समस्या दूर होती है। बालों को सुंदर बनाने के लिए भी विटामिन ई कैप्सूल बेहद फायदेमंद है। कई लोग विटामिन ई की कैप्सूल का सेवन कर लेते हैं लेकिन इसका सीमित इस्तेमाल ही करना चाहिए। विटामिन ई कैप्सूल का सेवन कब और कैसे करें।
विटामिन ई कैप्सूल कब खाएं
विटामिन ई कैप्सूल तभी खाना चाहिए जब शरीर में इसकी कमी हो। अगर, आपके शरीर में बाल झड़ना, कमजोर इम्यूनिटी, आंख के रोग, हार्मोनल बदलाव जैसे लक्षण नज़र आ रहे है। तो विटामिन ई कैप्सूल सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। हालांकि, इन लक्षणों के नजर आने पर सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं। रात को खाने के बाद 1 विटामिन ई कैप्सूल को पानी के साथ खा सकते हैं। इसे खाली पेट खाने से बचें क्योंकि ऐसा करने से विटामिन ई शरीर में घुल नहीं पाएगी।
ये भी पढ़े…
खीरे के रस में इस चीज को मिलाकर बनाएं नेचुरल फेस पैक, निखर जाएगा चेहरा
विटामिन ई के फायदे
विटामिन ई त्वचा की नमी बनाए रखने में सहायक है। आंखों के नीचे काले घेरों और चेहरे पर दाग धब्बों की समस्या दूर करने के लिए विटामिन ई कैप्सूल फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से झाई-झुर्रियां और पिग्मेंटेशन की समस्या भी दूर होती है। रूखे और डैमेज बालों के लिए भी विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाता है।
विटामिन ई कैप्सूल को लेकर रखें ध्यान
विटामिन ई सप्लीमेंट अपने मन से न खाएं। इस सप्लीमेंट्स को लेने से पहले एक बार डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं। साथ ही किसी भी सप्लीमेंट को तब तक ही खाएं जब तक डॉक्टर ने कहा हो। विटामिन ई कैप्सूल खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। विटामिन ई कैप्सूल का सेवन 20 दिन से ज्यादा नहीं करना चाहिए।

