अचानक दिल्ली में संसद भवन पहुंचे बिल गेट्स, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं से की मुलाकात

0
232
वर्षा वर्मा

 

  • स्वास्थ्य और तकनीक को लेकर हुई बात

Bill Gates:  अरबपति कारोबारी और मशहूर परोपकारी शख्सियत बिल गेट्स ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। बिल गेट्स, जेपी नड्डा से मिलने संसद भवन पहुंचे। दोनों के बीच सरकार और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा हुई। बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी मुलाकात की।

 

 

चंद्रबाबू नायडू से इन मुद्दों पर हुई बात
बिल गेट्स और चंद्रबाबू नायडू के बीच स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि और रोजगार सृजन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका पर बात हुई। बिल गेट्स से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि गेट्स फाउंडेशन की मदद से मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। बिल गेट्स से मुलाकात के बाद चंद्रबाबू नायडू ने ‘स्वर्ण आंध्र प्रदेश 2047’ के दीर्घकालिक लक्ष्य को पाने के लिए गेट्स फाउंडेशन की भूमिका की सराहना की।

 

ये भी पढ़े…

‘धरती पर आपका स्वागत है’, पीएम मोदी, खड़गे समेत देश की कई नामी हस्तियों ने दी सुनीता विलियम्स को बधाई

 

शिवराज सिंह चौहान से भी मिले बिल गेट्स
बिल गेट्स ने बुधवार को संसद का भी दौरा किया, जहां बजट सत्र चल रहा है। इससे पहले सोमवार को बिल गेट्स ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस चर्चा में खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण विकास और कृषि में एआई और मशीन लर्निंग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान में कहा, ‘गेट्स फाउंडेशन कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ काम कर रहा है और हम नए क्षेत्रों में सहयोग की योजना बना रहे हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here