पूजा
Patna: बिहार में एक बार फिर से बदला मौसम सुबह से ही बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में गर्मी के तेवर इस तरह सख्त हुए है, कि महीने में ही तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका था। इसके अलावा इन दिनों 35 डिग्री से अधिक तापमान अधिकतर जिलों में दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है, कि बिहार के कई जिलों का तापमान सामान्य से अधिक होने वाला है। जबकि कई जिलों में वज्रपात की संभावना है। बिहार में बारिश के साथ तेज हवा चलने के भी आसार है।
बिहार में गर्मी की मार
बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के कई जिलों में पारा चढ़ने वाला है। शुक्रवार तक जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले के भागों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। यानी इन जिलों में गर्मी का प्रकोप अधिक झेलने को मिल सकता है। हालांकि अगले 24 घंटे के अंदर बिहार के दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और बक्सर के कई हिस्सों में बादल गर्जना के साथ ही बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है।
जानें बिहार का मौसम अब कैसा रहेगा
बिहार के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच रहने के आसार है। इसके अलावा मध्यम से तेज गति की पश्चिम पवन हवा इस दौरान चल सकती है। पिछले 24 घंटे में नवादा जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज हुआ है।
ये भी पढ़े…
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 3 दिन भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
7 अप्रैल को बदल सकता है मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल यानी सोमवार से मंगलवार के बीच बिहार के 20 जिलों में मौसम करवट लेगा। वज्रपात और मेघगर्जन के आग के झोंके के साथ तेज हवा चलने की संभावना इस दिन है। कोसी-सीमांचल के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा समेत खगड़िया, पटना, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा में सोमवार और मंगलवार को मौसम में ये बदलाव देखा जा सकता है।


