मौसम ने बढ़ाई दिल्लीवासियों की चिंता, सर्दी के लिए अभी करना होगा इंतजार

0
192
कांता श्री

नई दिल्ली : सर्दी के लिए अभी करना होगा इंतजार दिल्ली में अक्टूबर के महीने में तेज धूप का प्रकोप झेल रहे दिल्ली के लोगों के लिए खुशी की बात है कि दिल्ली एनसीआर का तापमान गिरना शुरू होने वाला है। लोगों को शाम और रात में सर्दी का एहसास होने लगा है। दरअसल दिल्ली के मौसम ने बढ़ाई चिंता क्योकि दिल्ली में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है।

हालांकि अभी भी दोपहर के वक्त तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान अभी 30 से 32 डिग्री सेल्सियस चल रहा है ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कुछ दिनों के बाद अक्टूबर के बीच मौसम अचानक करवट लेने वाला है और वहीं दिन के वक्त की धूप भी हल्की होगी। और इस बार एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में अच्छी सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान पहले से ही मौसम विभाग ने जारी कर दिया है।

ये भी पढ़े…

पराली जलाने के मामले बढ़ने से खराब श्रेणी में रही दिल्ली की हवा

दिल्ली में फिलहाल अभी शाम और रात को सर्दी है दोपहर में धूप है सुबह हल्की ठंड इसका एहसास लोगों को होने लगा है 25 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के बीच एनसीआर का मौसम अचानक बदलेगा। जाहिर है की सर्दी दस्तक देगी और लोगों को दोपहर के वक्त भी सर्दी का एहसास होने लग जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here