बिहार में मौसम का कोहराम, 61 लोगों की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

0
217
पूजा

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का हाल तेजी बदल रहा है। वहीं तेज हवाओं और प्रकृति इतना भयानक रहा कि आंधी—बारिश और वज्रपात ने मिलकर 80 से अधिक लोगों की जिंदगी छीन ली। बिहार में जहां वज्रपात और दीवार पेड़ गिरने की घटनाओं ने 61 लोगों की जान ली, वहीं उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली ने 22 लोगों को काल के गाल में समा गए। इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल मानव जीवन को प्रभावित किया, बल्कि सैकड़ों बीघा फसलों को भी तबाह कर दिया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों ही राज्यों की सरकारों ने आपातकालीन राहत कार्यों को तुरंत परिणाम देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।

 

 

उत्तर प्रदेश में बारिश का कोहराम
उत्तर प्रदेश में मौसम ने ​भयानक रूप धारण कर लिया है। वहीं आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में तबाही मचाई। आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान सैकड़ों बीघा गेहूूं की फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा खेतों में तैयार खड़ी फसलें पानी में डूब गई, जिससे किसानों को बहुत ज्यादा क्षति हुई। इस आपदा ने ग्रामीण इलाकों में जीवन को और भी मुश्किल बना दिया। इसलिए जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनके लिए विशेष मुआवजा पैकेज पर भी विचार हो रहा है।

 

 

मुआवजा और सहायता
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस भयानक घटना पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 से 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा कि इसी के साथ घायलों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, सीएम ने अधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों को प्राथमिकता देने का आदेश दिया।

 

ये भी पढ़े…

 

एमपी में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, इन जिलों में जानें मौसम का हाल

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज किए जाएं। तेजस्वी यादव ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार में आंधी, तूफान, बारिश, वज्रपात, वृक्ष व दीवार गिरने की विभिन्न घटनाओं में हुई 50 से अधिक दुखद मौतों से मर्माहत हूं। सभी मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर इस आपदा से प्रभावित परिवारों को दुःख की इस घड़ी में सहारा प्रदान करें। बिहार सरकार से मांग है, कि वह सभी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करे। और अचानक हुई तेज बारिश में किसानों की खेत खलिहानों में रखी गेहूं की तैयार फसल भी बर्बाद हो गई। बिहार सरकार ऐसे सभी किसानों के नुकसान की भरपाई करते हुए उन्हें उचित मुआवजा दें।

हालांकि, मौसम विभाग ने ऐसी आपदाओं से बचाव के लिए अलर्ट सिस्टम को और मजबूत करने की बात कही है, ताकि समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here