बिहार में मौसम ने बदला रुख, अगले कुछ दिन तेज धूप के साथ बढ़ेगा तापमान

0
186
पूजा

 

पटना: इन दिनों बिहार का मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं कुछ इलाकों में हल्के बादल भी नजर आ रहे है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी। लेकिन बारिश नहीं ​हुई। हालांकि, आसमान में आंशिक बादल जरूर छाए रहे। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप बिना किसी बाधा के धरती पर पड़ेगी। इसके चलते गर्मी और बढ़ेगी और तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।

 

 

40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तापमान
बिहार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े पार करने की संभावना पर है। हालांकि, पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना
बन रही है।

अप्रैल महीने में क्या है मौसम का मिजाज
हिमालय पश्चिम बंगाल और उसके आस-पास एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण किया था। जो अब हिमालय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से जुडी हुई स्थिति में है। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 अप्रैल 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर असर डालने की संभावना है। वहीं आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है। जो समुद्र सतह से लगभग 1.5 किमी ऊपर तक फैला है।

 

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा और कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। इसके अलावा राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 34 सें 38°C के बीच रहने के साथ मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है। हालांकि बांका, जमुई, नालंदा, गया, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा और मुंगेर जिलों के भागों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। वहीं अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में तापमान रहेगा गर्म
अप्रैल महीने में बिहार का खगड़िया जिला सबसे गर्म रहेगा। साथ ही यहां का अधिकतम तापमान 38.8°C बताया गया है। इसके अलावा शेखपुरा का 38.4°C, गोपालगंज का 38.1°C, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, बांका का 37.5°C, गया का 37.2°C और दरभंगा का अधितकम तापमान 37°C दर्ज किया गया।

 

ये भी पढ़े…

 

लातूर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर, किसानों ने की राहत की मांग

 

क्या है तापमान के आंकड़े
बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान खगड़िया में 38.8°C दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3°C पुपरी में दर्ज हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here