लातूर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर, किसानों ने की राहत की मांग

0
279

पूजा

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में अचानक बदले मौसम ने किसानों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर, आम की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है, जबकि अंगूर, टमाटर और अन्य सब्जियों की पैदावार भी प्रभावित हुई है।

लातूर, औसा, निलंगा और लामजना समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि शुरू हुई। साथ ही खेतों में खड़ी फसलें देखते ही देखते सफेद ओलों की चादर में ढक गई। किसानों ने फसलों को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ओलों की मार ने मेहनत पर पानी फेर दिया। जिस वजह से फसलें बुरी तरह से नष्ट हो गई।

आम की पूरी फसल खत्म हो गई है
एक स्थानीय किसान ने बताया कि ‘ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि हमारे आम के सारे पेड़ झुक गए और सारे फल गिर गए। साथ ही इस साल की सारी मेहनत बर्बाद हो गई।’ वहीं, एक अन्य किसान ने बताया कि उनके खेत में खड़ी सब्जियां और अंगूर की बेलें भी इस आपदा की चपेट में आ गई।

कृषि विशेषज्ञों की किसानों को सलाह
कृषि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है, कि आगामी दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है। जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा कुछ इलाकों में आंधी, बिजली, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

 

ये भी पढ़े…

 

राजस्थान की मथानिया मिर्च को मिलेगा GI Tag, चिली फार्मिंग में किसानों को होगा फायदा

 

 

प्रशासन से राहत की गुहार
किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल सर्वेक्षण कराकर आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने सरकार से अपील की है, कि प्राकृतिक आपदा के इस दौर में उन्हें राहत पहुंचाई जाए ताकि वे दोबारा खेती के लायक बन सकें। हालांकि लातूर जिले में हुई इस आपदा ने किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। और अब सारी उम्मीदें सरकार से ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here