
Wheat Procurement: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। साल 2025-26 के लिए किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर तेजी से सरकार गेहूं खरीद रही है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसियों ने 1 मिलियन टन से ज्यादा अनाज खरीद लिया है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह केवल 0.35 मिलियन टन अनाज खरीदा गया था। ऐसा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में दो हफ्ते पहले ही गेहूं की शुरुआती खरीद और मजबूत आवक के कारण हुआ है।
प्रमुख राज्यों में गेहूं की कीमतें
वहीं पिछले दिनों आई रिपोर्ट के अनुसार, इस बार गेहूं की खपत ज्यादा होने की वजह से इसकी कीमतों भी में इजाफा हो सकता है। गेहूं की आपूर्ति में इस बार थोड़ी सख्ती हो सकती है और इस वजह से गेहूं की कीमतें बढ़ सकती हैं। यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब कहा जा रहा है कि देश में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड तोड़ सकता है। आइए जानते हैं कि देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं की क्या कीमतें हैं।
उत्तर प्रदेश
देश में गेहूं का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में गेहूं का औसत मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल है। 2400 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का सबसे कम बाजारा मूल्य है जबकि 2435 रुपये प्रति क्विंटल इसकी अधिकतम कीमत है।
राजस्थान
नई बाजार दरों के अनुसार, राजस्थान में गेहूं का औसत मूल्य 2438.31 रुपये प्रति क्विंटल है। गेहूं का सबसे कम बाजार मूल्य 1999 प्रति क्विंटल है और सबसे महंगा गेहूं 2745 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक है।
ये भी पढ़े…
राजस्थान की मथानिया मिर्च को मिलेगा GI Tag, चिली फार्मिंग में किसानों को होगा फायदा
पंजाब
पंजाब की बात करें तो यहां पर गेहूं का औसत मूल्य 2945 रुपये प्रति क्विंटल है। गेहूं का सबसे कम बाजार मूल्य 2940 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि सबसे महंगा बाजार मूल्य 2950 रुपये प्रति क्विंटल है।
दिल्ली
पंजाब, हरियाणा और यूपी से सटी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गेहूं का औसत बाजार मूल्य करीब 2987.5 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसमें न्यूनतम 2851 रुपये और अधिकतम 3100 रुपये प्रति क्विंटल है।
तेलंगाना
दक्षिण की तरफ तेलंगाना की मंडियों में गेहूं का औसत मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल है। यहां इसकी न्यूनतम कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि अधिकतम कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल है।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में गेहूं का औसत मूल्य 2740.83 रुपये प्रति क्विंटल है, यहां मंडियों में गेहूं की न्यूनतम कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि अधिकतम कीमत 3200 रुपये प्रति क्विंटल है।


