दिल्ली ​की 70 सीटों पर वोटिंग आज, दांव पर बड़े नेताओं की साख… देखें कहां कितना हुआ मतदान

0
286
वर्षा वर्मा

Delhi Election: सभी दिल्लीवासी आज अपनी स​रकार चुन रहे हैं। 70 विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता कर रहे हैं। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। शाम छह​ बजे तक मतदान चलेगा। अधिकारियों के मुताबिक, नियत समय 6 बजे तक यदि कोई शख्स लाइन में लगेगा तो वह मतदान कर सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। वहीं, सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर सीट पर पांच-पांच हैं। जबकि नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार हैं। एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न हो सकते हैं। इससे अधिक उम्मीदवार होने पर दूसरी ईवीएम रखी गई है। जनकपुरी व नई दिल्ली सीटों के मतदान केंद्रों पर ईवीएम में दो ईवीएम इस्तेमाल की जाएंगी। बाकी 68 सीटों के केंद्रों पर एक ईवीएम होगी। आपात स्थिति के लिए करीब 20 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व में रखी गईं हैं। ताकि कहीं कोई खराबी या ईवीएम में समस्या आने पर तत्काल बदली जा सकें।

आइए जानते हैं हॉट सीट पर अब तक कितना मतदान हुआ है।
नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी ओर दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित इस बार कांग्रेस टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरे उम्मीदवार प्रवेश वर्मा हैं। जो पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। खास बात ये है कि प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित दोनों पूर्व लोकसभा सांसद रहे हैं।

नई दिल्ली सीट पर 11 बजे तक 17.56 फीसदी मतदान हुआ।

दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है यह धर्मयुद्ध है
इस बार के विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट पर हॉट सीट बन चुकी है। क्योंकि यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी विधायक हैं। यहां पर प्रसिद्ध देवी काली मां का मंदिर है। 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीती थीं। उन्हें करीब 55,897 वोट मिले थे। इस बार उनके सामने कांग्रेस से अलका लांबा और भाजपा से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में है। दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा, “दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छाई और बुराई, काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। जहां-जहां हम जा रहे हैं दिल्ली के लोग काम के साथ हैं।

कालकाजी विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 16.28 फसदी मतदान

 

ये भी पढ़े…

चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, सभी दलों ने लगाया जोर

 

जंगपुरा विधानसभा सीट पर इस बार आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उम्मीदवार हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार हैं। सिसोदिया के खिलाफ भाजपा ने कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने फरहाद सूरी को मैदान में उतारा है।

जंगपुरा विधानसभा सीट पर 18.13 फीसदी मतदान हुआ

 

दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने इस बार मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। कपिल मिश्रा का मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज त्यागी से है। कांग्रेस ने डॉ. पीके मिश्रा को इस सीट से टिकट दिया है।

करावल नगर सीट पर 11 बजे तक 25.27 फीसदी मतदान

 

ये भी पढ़े…

लोकसभा में राहुल गांधी, हम बेरोजगारी की समस्या को सुलझा नहीं पाए

 

ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान मैदान में हैं। भाजपा ने मनीष चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने आरिबा खान को प्रत्याशी बनाया है। वह पार्षद हैं। उनके पिता आसिफ मोहम्मद खान दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं।

ओखला विधानसभा सीट पर 18.30 फीसदी मतदान

 

पटपड़गंज विधानसभा सीट दिल्ली की चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल है। इस सीट से दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूदा विधायक हैं। हालांकि, इस बार सिसोदिया पटपड़गंज की जगह जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। मनीष सिसोदिया का जगह पटपड़गंज विधानसभा सीट सीट से आप ने अवध ओझा को टिकट दिया है। भाजपा ने यहां से एक बार फिर रवीन्द्र सिंह नेगी को टिकट दिया है। नेगी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। इसलिए पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। वे विनोद नगर वार्ड-198 से निगम पार्षद भी रह चुके हैं। 2008 के विधानसभा चुनाव में यहां से विधायक रह चुके अनिल कुमार एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 20.50 फीसदी मतदान हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here