वर्षा वर्मा
Lok Sabha : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा,” राष्ट्रपति का अभिभाषण पिछले कुछ सालों में दिए गए अभिभाषणों की तरह ही था। हम बेरोजगारी की समस्या को सुलझा नहीं पाए हैं। मेरी इस बात से प्रधानमंत्री भी सहमत होंगे।” विपक्ष के नेता ने कहा, ”भले ही हम बढ़े हैं। लेकिन एक सार्वभौमिक समस्या जिसका हमने सामना किया है। वह यह है कि हम बेरोजगारी की समस्या से निपटने में सक्षम नहीं हैं। न तो यूपीए सरकार और न ही आज की एनडीए सरकार ने इस देश के युवाओं को रोजगार के बारे में कोई स्पष्ट जवाब दिया है।”
राहुल गांधी ने लोकसभा में क्या कहा
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी ने मेक-इन-इंडिया पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भारत एक देश के रूप में “उत्पादन को व्यवस्थित करने” में विफल रहा है। मोबाइल (जो उनके हाथ में है) चीन में बना है और भारत में ही “असेंबल” किया गया है।
ये भी पढ़े…
महाकुंभ हादसे पर लोकसभा में हंगामा, विपक्ष ने की सरकार से बड़ी मांग
