विराट कोहली का सपना साकार, RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

0
150
शश्वत सिंह

 

 

IPL 2025: क्रिकेटर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह रन से हरा दिया। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आरसीबी की टीम आईपीएल की आठवीं चैंपियन टीम है। बता दें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।

 

 

 

पंजाब किंग्स ने भी आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ी
आरसीबी द्वारा 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए जाने के बाद 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन की साझेदारी निभाई। प्रियांश 24 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए। फिर प्रभसिमरन सिंह 22 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर का बल्ला फाइनल में नहीं चला। वह एक रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन 23 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नेहल वढेरा 15 रन और मार्कस स्टोइनिस छह रन बनाकर आउट हुए। अजमतुल्लाह ओमरजई एक रन बना सके। शशांक ने 30 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, यश दयाल, जोश हेजलवुड और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिला।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, रंग लाने लगी है पर्यावरण संरक्षण संबंधी भारत की मुहीम

 

 

विराट कोहली का सपना हुआ पूरा
पंजाब किंग्स को हराने के बाद किंग कोहली के आँखों में आंसू आ गए। मैच जीतने के बाद कोहली ने कहा ,18 साल हो गए हैं। मैंने इस टीम को अपनी युवावस्था, और अपना अनुभव दिया है। मैंने हर सीजन में इसे जीतने की कोशिश की है, अपना सबकुछ दिया है। आखिरकार इसे जीतना एक अविश्वसनीय एहसास है। कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा, आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद मैं भावनाओं से भर गया था। मैंने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी और यह एक अद्भुत एहसास है”।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here