
Covid 19 Update: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 4 जून सुबह 8 बजे तक देश में कुल 4,302 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटों में 276 नए एक्टिव केस सामने आए हैं, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस?
ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली और गुजरात में सबसे ज्यादा 64-64 नए एक्टिव केस मिले हैं। इनके बाद उत्तर प्रदेश में 63 और पश्चिम बंगाल में 60 केस दर्ज किए गए हैं।
टॉप 5 राज्य जहां एक्टिव केस सबसे ज्यादा:
केरल – 1373
महाराष्ट्र – 510
गुजरात – 461
दिल्ली – 457
पश्चिम बंगाल – 432 कोरोना से अब तक 7 मौतें
ये भी पढ़े…
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, रंग लाने लगी है पर्यावरण संरक्षण संबंधी भारत की मुहीम
देशभर में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 4 जबकि तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की अपील
बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सावधानी बरतने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और भीड़-भाड़ से बचने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए रिम्स तैयार
झारखंड में कोरोना के किस वेरिएंट से लोग संक्रमित हुए हैं, इसकी पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। हालांकि, रिम्स का जेनेटिक एंड जीनोमिक्स विभाग जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। सीक्वेंसिंग के लिए विभाग में एक भी संक्रमित का सैंपल नहीं पहुंचा है। इसलिए जांच नहीं की जा सकी है। सूत्रों ने मुताबिक संक्रमण का फैलाव ज्यादा नहीं है और संक्रमितों की संख्या भी कम है, इसलिए जीनोम सीक्वेसिंग नहीं करायी गयी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने जीनोम सीक्वेंसिंग जांच कराने का निर्देश दिया है।


