
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजली योजना की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब प्रदेश के किसान 15 नवंबर 2024 तक मुफ्त बिजली योजना के लिए नाम लिखवा सकते है।
योजना के तहत किसानों को 10 हार्स पावर के ट्यूबवेल पर 140 यूनिट किलोवाट प्रति माह में बिजली के उपयोग पर 100 फीसदी छूट दी जाएगी। यदि उपभोग 140 यूनिट किलोवाट प्रति माह से अधिक होता है तो अतिरिक्त खपत के लिए किसान को भुगतान करना होगा।
सरकार का लक्ष्य 13 लाख किसानों को इस योजना से जोड़ने का है लेकिन किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने योजना की अंतिम तिथि फिर एक बार बढ़ दी है। योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं जिन्होंने अपने पिछले सारे बिजली बिलों का भुगतान जमा कर दिया है जिन किसानों का बिजली बिल बकाया नहीं है वे बिना कोई शुल्क दिए पंजीकरण करा सकते हैं।
ये भी पढ़े…
उत्तर प्रदेश में त्योहारों से पहले देशवासियों को मिला तोहफा, फ्री सिलेंडर देगी योगी सरकार
किसानों को किश्तों में पूर्ण भुगतान की सुविधा भी दी गई है। जिन किसानों ने विकल्प बी-3 चुना है। वह अपने बकाया बिजली बिल को तीन किश्तों में जमा कर सकते हैं उन्हें पहली किश्त 31 दिसंबर 2024 तक देनी होगी। दूसरी किश्त 31 जनवरी 2025 तक और तीसरी किश्त 28 फरवरी 2025 तक जमा करनी होगी।
अगर किसान इसी तरह विकल्प सी-6 चुनने वाले अपने बिजली बिल का भुगतान छह किश्तों में कर सकेंगे। तो किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने किसानों से जल्द से जल्द पंजीकरण करवाने की अपील की है ताकि वे समय पर इस योजना का लाभ ले सकें।

