Free LPG Cylinder: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ त्योहारों से पहले प्रदेशवासियों को कई खुशखबरी दे चुके है। एक बार फिर सीएम योगी का बड़ा ऐलान सामने आया है। दरअसल मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ्री सिलेंडर देने का ऐलान किया है। उन्होंने यह आदेश देते हुए कहा कि इस फैसले से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं।
और उन्होंने कहा की प्रत्येक दशा में दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाने चाहिए।
क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 1 मई 2016 को शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित खाना पकाने का ईंधन, यानी एलपीजी गैस, प्रदान करना है। इस योजना के तहत बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया जाता हैं। ताकि वे पारंपरिक अस्वास्थ्यकर ईंधनों जैसे लकड़ी, कोयला, और गोबर से छुटकारा पा सकें। योजना का मुख्य फोकस महिलाओं के स्वास्थ्य को सुधारना और धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाव करना है। और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसके तहत सरकार प्रति परिवार 1600 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
ये भी पढ़े…
हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब विदेशों में होगी बासमती चावल की डिमांड
यूपी में लाभार्थियों की संख्या
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को बलिया जिले से की गई थी। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी स्तर पर शुरू की गई थी। और यूपी इस योजना को लागू करने वाले पहले राज्यों में से एक था। उत्तर प्रदेश इस योजना के तहत सबसे अधिक लाभार्थियों वाला राज्य है। अगस्त 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 1.75 करोड़ से अधिक परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।
