UP Board Exam Schedule: उत्तर प्रदेश में माध्यमिक बेसिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं हिन्दी और प्रारंभिक हिन्दी से शुरू होंगी तो वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सैन्य विज्ञान के साथ शुरू होंगी।
सीसीटीवी के जरिए रखी जाएगी नगरानी
प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर माह से लेकर जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इस साल उत्तर प्रदेश के कुल 54,38,597 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। जिसमें से 27,40,151 परीक्षार्थी हाईस्कूल और 26,98,446 परीक्षार्थी इण्टरमीडिएट के लिए पंजीकृत हैं। हालांकि सभी छात्र परीक्षा देंगे या नहीं यह नहीं कहा जा सकता है। प्रदेश सरकार ने परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार बोर्ड ने नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम किए हैं। परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए बोर्ड मुख्यालय मंडल और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। साथ ही ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी।
ये भी पढ़े…
दिल्ली के स्कूल पूरी तरह से बंद, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश GRAP-4 लागू
परीक्षा निष्पक्ष कराने का दावा
उत्तर प्रदेश बोर्ड के नए ने कहा कि वह पहली बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी परीक्षाएं सुचारू रूप से और निष्पक्षता के साथ संपन्न होंगी। नकल रोकथाम के लिए बनाई गई रणनीतियों को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। जिससे परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनी रहे। हम किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। दरअसल इसी साल 2024 में माध्यमिक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। साथ ही परीक्षाएं दो शिफ्टों में संपन्न कराई गईं थी। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित हुई थी। इस बार भी छात्रों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा को निष्पक्ष, शुचिता और नकल विहीन कराने के लिए हम प्रतिबद्ध है।
