Bihar Cabinet: मंगलवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 9 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। पटना में डुमरी हॉल्ट और पोठही रेलवे स्टेशन के बीच सड़क ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 109 करोड़ 21 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। लखीसराय में राजमार्ग को बेहतर करने के लिए 44 करोड़ 91 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। छपरा में बाईपास से मेडिकल कॉलेज तक फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
बच्चों के लिए नए स्कूलों की घोषण
कैबिनेट ने पटना जिले के मसौढ़ी में 880 छात्रों की क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए 56 करोड़ 42 लाख रुपये की मंजूरी दी है। पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में भी 560 छात्रों की क्षमता वाले स्कूल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ 47 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में छात्रों के भोजन, वस्त्र और साफ-सफाई के लिए जीविका से सेवाएं लेने की भी मंजूरी दी गई हैं।
ये भी पढ़े…
बिहार के सोनपुर मेले में पहुंचा शराब पीने वाला भैंसा, देखने के लिए उमड़ रही भारी भीड़
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
महिला सशक्तिकरण हेतु राज्यव्यापी संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के लिए 225.78 करोड़ रुपये की स्वीकृति साथ ही सशस्त्र बलों एवं केन्द्रीय पुलिस बलों के शहीद कर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि और भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारणी दास को सेवा विस्तार की स्वीकृति दी गई है।
