बेमौसम आंधी-तूफान और वर्षा से रबी फसलों को भारी नुकसान, सरकार राहत कार्यों में जुटी

0
258

पूजा

Weather Update:  अप्रैल महीने में आई बेमौसम आंधी-तूफान, बारिश और ओला​वृष्टि ने देश के कई राज्यों में रबी फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना जैसे राज्यों में खड़ी फसलों और कटी हुई उपज को भारी क्षति हुई है। इसके साथ ही तेज हवाओं और मूसलधार बारिश ने किसानों की मे​हनत पर पानी फेर दिया। इसके अलावा तेलंगाना में मिर्च की फसल को विशेष रूप से नुकसान हुआ है। वहीं यूपी और बिहार में खराब मौसम के चलते कई लोगों की जान भी गई है। साथ ही सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है, और प्रभावित क्षेत्रों मे राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए है।

 

 

बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया है, कि वे तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर फसल क्षति का आकलन करें। साथ ही, उन्होंने जिलावार बाजार समिति प्रांगणों के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाजार समितियों का निर्माण पूरा होने के बाद राज्य के किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आमदनी में वृध्दि होगी और वे आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे।

 

 

एक राष्ट्र, एक बाजार’ नीति
कृषि मंत्री द्वारा बाजार समिति प्रांगणों के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई, जिसमें कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल सहित वरीय पदाधिकारी मौजूद रहें। बिहार राज्य पुल निर्माण प्रतिनिधि ने कहा कि चंदौती और वैशाली में कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि पूर्वी और पश्चिम चंपारण के बाजार समिति का कार्य 15 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ‘एक राष्ट्र, एक बाजार’ की नीति का सर्वाधिक लाभ बिहार को मिलेगा।

उन्होंने आगे बताया कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त, 2021) के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में घोषणा की गयी थी। साथ ही राज्य के किसानों को कृषि उत्पाद के लिए बाजार की सुविधा उपलब्ध करने के उद्देश्य से सभी कृषि उत्पादन बाजार समितियों का जीर्णोद्धार और चरणबद्ध तरीके से विकास कराया जाए।

 

ये भी पढ़े…

 

जैविक खेती! हरी खाद से बढ़ेगी मिट्टी की ताकत, घटेगी रासायनिक उर्वरकों की जरूरत

कृषि मंत्री ने बताया बाजार कि समिति में अनाज, फल-सब्जी एवं मछली के लिए अलग-अलग बाजार की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही, भंडारण सुविधाएं, चारदीवारी, नाला, सफाई, बिजली, पानी सुरक्षा, महिलाओं और पुरुषों के लिए पृथक शौचालय, गोदाम और कोल्ड स्टोरेज जैसी आधुनिक सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन के माध्यम से संपत्ति की व्यवस्था की गई है।

बेमौसम वर्षा को देखते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि सचिव सहित वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिला कृषि पदाधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल दौरा कर क्षति का आकलन करें और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। हालांकि, सरकार की कोशिश है, कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत मिले और उनकी आजीविका को दोबारा पटरी पर लाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here