पूजा श्याम देव
अररिया: किसान भाई कई फसलों कि खेती करते है। परंतु कुछ ऐसी फसलें होती है, जिनके बारें किसान भूल ही जाता है। जो ना केवल उनकी उपज बढ़ने में मदद करेगी। बल्कि उन्हें अच्छा मुनाफा भी देगी। तो आज हम आपको ऐसी फसल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे करने के बाद आप लाख रुपए तो यूं ही आसानी से कमा सकते हैं। दरअसल अररिया के ही एक किसान हैं। जो इस फसल से लाख रुपए तक आराम से कमा लेते हैं। उन्होंने अपनी एक एकड़ जमीन पर हल्दी की खेती की है। उनका कहना है। की किसानों के लिए एक बेहतर फसल साबित होगी। जिससे वे 1 लाख तक की कमाई कर रहे है। तो चलिए इन्हीं से जानते हैं, इस फसल में क्या लागत आती है। और कितना समय लगता है।
10 से 12 महीने में तैयार हो जाती है फसल
अररिया जिले के बरबन्ना पंचायत के रहने वाले किसान बिजेंद्र कुमार ने बताया कि हल्दी की खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित होती है। उनका कहना है कि ये फसल कम लागत और कम मेहनत में तैयार हो जाती है। हल्दी की फसल को तैयार होने में लगभग 8 से 10 महीने लगते हैं। हालंकि हल्दी की किस्म, जलवायु और मिट्टी की उर्वरता जैसे कारकों पर निर्भर करती है। कुछ किस्में 7-8 महीनों में तैयार हो जाती हैं। जबकि कुछ किस्मों को 9 महीने या उससे अधिक समय लग सकता है। लगभग 10 से 12 महीने इसे तैयार होने में लगते हैं। हल्दी की फसल को नियमित रूप से सिंचाई की आवश्यकता होती है।
ये भी पढ़े…
किसानों के लिए खुशखबरी नई मशीन से अब आसानी से होगी बुवाई, जानें कीमत
मधेपुरा से हाइब्रिड बीज मंगवाते हैं
आगे किसान बिजेंद्र ने बताया कि हल्दी की फ़सल में प्रति एकड़ 50 हजार रुपए तक का खर्चा होता है। वहीं इसमें 1 लाख रुपए तक की मुनाफा भी होती है। इस फ़सल में कोई भी किसान लाखों रुपए की कमाई कर सकता है। मधेपुरा से हाइब्रिड बीज मंगवाते हैं। पहली बार हल्दी की फ़सल की है और अब खेतों में मक्का की फ़सल करेंगे। हल्दी की खेती एक लाभदायक व्यवसाय है
