
skin care: चावल का पानी यानी की राइस वॉटर का इस्तेमाल ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए सदियों से किया जा रहा है। कोरियन महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए चावल के पानी का जमकर इस्तेमाल करती हैं। क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है। जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइये जानते है इसे स्किन पर लगाने के क्या फायदे हैं।
चावल के पानी में पाए जाने वाले विटामिन
चावल के पानी में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। जो स्किन के लिए फायदेमंद होते है। इसमें विटामिन बी1, विटामिन बी3, विटामिन बी5, विटामिन बी6, विटामिन ई जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन बी1 त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। और उसे चमकदार बनाता है। विटामिन बी2 त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। और उसे रूखेपन से बचाता है। विटामिन बी3 त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है। और उसे झुर्रियों से बचाता है। विटामिन बी5 त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। विटामिन बी6 त्वचा को मुंहासों से बचाता और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। और उसे जवां बनाए रखता है।
चेहरे पर चावल का पानी लगाने के फायदे
चावल के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो त्वचा को झुर्रियों से बचाते हैं। चावल का पानी त्वचा को निखारने और उसे चमकदार बनाने में मदद करता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, और उसे रूखेपन से बचाता है। चावल का पानी त्वचा की रंगत को निखारने में और उसे एक समान बनाने में मदद करता है। यह सनबर्न से राहत दिलाने में मदद करता है। और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। और उसे कई तरह की समस्याओं से बचाता है।
ये भी पढ़े…
कैसे करें इस्तेमाल चेहरे पर चावल के पानी का
आप चावल के पानी का इस्तेमाल फेस टोनर और फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप चावल के पानी से अपना चेहरा भी धो सकते हैं। एक कटोरे में आधा कटोरा चावल डालें और फिर उसमें पानी डालें। अब, 2 घंटे के बाद इस पानी से अपनी स्किन को क्लीन करें। हालांकि इस्तेमाल करने से पहले बस एक बार पैच टेस्ट करना ना भूलें ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना न रहे।

