
Tips For Glowing Skin: खूबसूरत चेहरा हर किसी को अच्छा लगता है। लड़किया अकसर चाहती है। कि उनके चेहरे के सारे दाग धब्बे मिट जाएं और चेहरा एकदम बेदाग हो जाए। इसलिए आज कल के समय में त्वचा का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। प्रदूषण की वजह से स्किन दिन ब दिन डल होने लगी है। चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए लोग स्किन केयर ट्रीटमेंट करते हैं। इन ट्रीटमेंट में फेशियल को सबसे अहम माना जाता है।
फेशियल कराने में भी काफी पैसा खर्च होता है। इसी के चलते बहुत से लोग इसे कराने से पीछे हट जाते हैं। इसी वजह से हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके इस्तेमाल के बाद आपको फेशियल की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए पहले बस एक बार पैच टेस्ट करना ना भूलें ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना न रहे।
ये भी पढ़े…
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल एक प्राकृतिक उत्पाद है। एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करता है। और प्राकृतिक चमक देता है। एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। और उसे मुलायम बनाता है। इसे रात में चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। और सुबह धो लें। नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।
शहद और दही
दही की तृप्ति शहद के प्राकृतिक संतुलन को नियंत्रित करती है। शहद और दही का मिश्रण चेहरे को सॉफ्ट और चमकदार बनाता है। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार किया जा सकता है।
हल्दी और चंदन
हल्दी एंटी-बैक्टीरियल होती है। इसका इस्तेमाल स्किन की रंगत में भी निखार लाता है। नियामित रूप से इसका इस्तेमाल करने से स्किन का डार्क रंग साफ होता है। जबकि चंदन ठंडक पहुंचाता है। इन दोनों को गुलाब जल में मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं। इस पैक के इस्तेमाल से पहले एक बार बैच टेस्ट अवश्य करें। क्योंकि हल्दी हर किसी को सूट नहीं करती है।
दूध और बेसन
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग हटाने में मदद करता है। ये नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। रूखी और सख्त त्वचा कोमल बनाने में मदद करता है। जबकि बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है। इस पैक को 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। इस पैक को बनाने के लिए हमेशा कच्चे दूध का इस्तेमाल करें।
टमाटर और नींबू
टमाटर में लाइकोपीन होता है। इसके अलावा दाग-धब्बों को कम और टैनिंग को दूर करने में मददगार साबित होते है। इसी के साथ स्किन में कसाव लाने में मदद करते है। जो स्किन को ब्राइट करता है। नींबू टैन हटाने में मदद करता है। इन्हें मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर आप घर पर ही चमकती और हेल्दी स्किन पा सकती हैं।




