राधा मोहन सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में कृषि मंत्रालय के स्टॅाल का किया उद्घाटन

0
552

पंचायत खबर टोली
नयी दिल्ली:केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने आज भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में कृषि मंत्रालय के स्टॅाल एवं प्रदर्शनियों का दिल्ली के प्रगति मैदान में उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनियों को देखने आये किसानों एवं लोगों से राधा मोहन सिंह ने कहा कि इस वर्ष के भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का थीम डिजिटल इंडिया है।

imagu_n

इसी क्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किसानों को सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से जो सुविधाएं किसानों को प्रदान की जा रही हैं, उनका डिस्प्ले इस प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया है। उन्होने इस दौरान निम्न बिंदू पर बात की
1. प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सॅायल हैल्थ कार्ड इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जा रहा है।
2. पहली बार IITF में जैविक खेती के विषय को शामिल किया है।
3. उक्त के अतिरिक्त राष्ट्रीय गोकुल मिशन व पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया है।
4. ICAR द्वारा नई तकनीकें भी प्रदर्शनी में शामिल हैं।
5. अब की बार छोटी मशीनरी जैसे कि Hydrophonic तकनीकी, Vegetable Planter, seed drills को दिखाने में प्राथमिकता दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here