आलोक रंजन, युवा पत्रकार
आजकल सोशल मीडिया पर बुंदेलखंड में पानी की कमी और सरकार की सबको शौचालय योजना को लेकर अनोखे तरीके से चर्चा किया जा रहा है इस बीच खबर ये है कि बनारस में जिला कल्क्टर ने उन सभी लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाने का आदेश दिया है जिनके घर शौचालय बना है,लेकिन उसका उपयोग नहीं करते है।
बुन्देलखण्ड की बिटिया का संदेश !
मेनका जी, विद्या जी के ताने सुन के पिता जी ने घर में शौचालय तो बनवा दिया है परन्तु अम्माँ ने उसमें ताला लगा रखा है! कहती है लोटा उठा और बाहर जा, यहाँ एक बार जाने में एक बाल्टी पानी लगता है!
ढो – ढो के खोपड़ी खाली हो गई है, मोदी अगर शौचने के लिए पानी नहीं दे सकता था तो क्यों बोला शौचालय बनवाने के लिए ?
जिलाधिकारी का फरमान
जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने कहा कि घरो में शौचालय होने के बावजूद यदि कोई खेतो में जा शौच करता है तो ऐसे लोगो का राशन कार्ड रद किया जायेगा।उनसे शपथ पत्र भरवाने के साथ जुरमाना भी लगेगा। आज विकास भवन में आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक विपुल विनायक एवं ओएसडी अक्षय राउत की मौजूदगी में डीएम ने बनारस में स्वच्छता अभियान की जानकारी दी।उन्होंने बताया की जिले में 120 गाव ऐसे है जहा पर 100प्रतिशत शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन गाँवो में ग्राम प्रधानो ग्रामपंचायत अधिकारियो को ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अलावा हर गाव में निगरानी के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया है। निगरानी समिति सुबह शाम खुले में सिटी बजाकर रोकने का काम करेगी बल्कि घर घर जाकर लोगो को शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित करेगी। समितियों के जरिये सम्बन्धित गाँवों के लोगो को समझाने के साथ ही शपथपत्र भरवायेगी। समितिया नजर रखेंगी। फिर यदि कोई खुले में शौच करता है तो ऐसे परिवारों का राशनकार्ड रद कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा क़ि इस अभियान में मजिस्ट्रेटो को भी लगाया गया है।



