आलोक रंजन, युवा पत्रकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर से ही भले ही ऐसी खबरें आ रही हों कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जो विकास की ईबारत लिखी गयी थी, वो धीरे—धीरे तहस नहस हो रही हैं। अर्थात सोलर लाईट चोरी हो गये हैं..बस स्टैंड जुआरियों का अड्डा बन गया है। बस स्टैंड पर लगे लोहे की चमचमाती कुर्सियां उखाड़ ली गयी हैं। पुस्तकालय के न सिर्फ किताब बल्कि आलमाड़ियां भी ग्रामीणों के निजी आवास की शोभा बढ़ा रही हैं लेकिन मोदी के दूसरे आदर्श गांव अर्थात नागेपुर में इन दिनों गांव के विकास के लिए कई गतिविधियां एक साथ चल रही है। कुछ सरकारी प्रयासों से तो कुछ गैर सरकारी संगठनों की पहल से।
आराजी लाइन ब्लाक के बुनियादी सुविधाओं से महरूम इस गांव को पीएम द्यारा गोद लेने के बाद ही यहां के ग्रामीणों के उम्मीद और हौसले आसमान पर है। नागेपुर गांव के चयन की सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय से मिलने के बाद गांव में 20 मार्च के बाद सर्वे का काम शुरू हो गया। इसके बाद गांव में पिछले अप्रैल माह में आयी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी युवाओं के बीच ई-रिक्शा बांटने के साथ गांव में अंबेडकर प्रतिमा डिजीटल नंदघर का अनावरण और शिलान्यास किया था। गांव में प्रधानमंत्री के नजदीकी और गुजरात के सांसद सीआर पाटिल की देखरेख में कई संस्थाएं गांव के कायापलट में जुट गयी है।
नागेपुर गांव से पीएम का नाम जुड़ते ही इसे आदर्श और विवाद रहित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। पिछले दिनो गांव के 25 लोगों को पुलिस मित्र बनाया गया है। साथ ही इन्हें अधिकृत करने के लिए आईडी कार्ड और यूनिफार्म के तौर पर टी-शर्ट भी दिया गया। इसके अलावा गांव को नो क्राइम विलेज बनाने के लिए पुलिस के साथ ग्रामीण भी आगे आये हैं । पीएम के आदर्श गांव नागेपुर में इस आदर्श पहल की शुरुआत की जिम्मेदारी गांव के नवयुवकों को सौंपी गयी है। एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी की माने तो नागेपुर प्रधानमंत्री का गोद लिया गाँव है इसलिए पुलिस मित्र की शुरुआत यहां से की गई है और अगर ये अभियान सफल होता है तो जल्द ही इसे दूसरे गांवों में भी लागू किया जाएगा।
लड़कियां ले रही हैं आत्म रक्षा का प्रशिक्षण
ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल मास्टर की पहल पर नागेपुर के लोक समिति आश्रम में गांव के किशोरी लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लड़कियो का उत्साह देखते बन रहा था। शिविर में नागेपुर और आसपास के गाँवो से 60 से ज्यादा लड़कियां शामिल है। रेड ब्रिगेड ग्रुप लखनऊ आशा ट्रस्ट और लोक समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया। इसके बाद ग्रुप की निदेशिका और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ऊषा विश्वकर्मा ने लडकियों को उनके जीवन में घटने वाली सामान्य घटना और उसके बचाव के दावपेंच बताया। आम तौर पर सड़क पर चलते समय बस या ट्रेन में सवारी करते हुए स्कूल कालेज बाजार में अक्सर आवारा मनचले लड़के अकेली लड़की को देखकर छींटाकसी छेड़खानी करते मिल जाते हैं ।कभी कभी तो अकेली लड़की को देखकर उनके साथ बलात्कार हत्या जैसी गम्भीर घटना को भी अंजाम दे देते है। शिविर में लड़कियों को घर परिवार में भी परिवार के सदस्यों द्वारा होने वाली यौन हिंसा को बताया गया। कैसे उस कठिन स्थिति में अपने को लड़किया संभालेगी इसकी भी जानकारी दिया गया। ऊषा विश्वकर्मा ने बताया की दिल्ली की निर्भया केस की घटना के बाद मैंने रेड ब्रिगेड ग्रुप बनाया। क्योंकि मेरी खुद की जिंदगी में मुझे कई बार इस तरह की यौन हिंसा के दौर से गुजरना पड़ा था और दिल्ली की घटना ने मुझे अंदर से हिला दिया जिसके बाद मैंने तय किया कि अब मै इनके खिलाफ खुद मोर्चा खोलूंगी ।और उन मनचले लड़को को मुंहतोड़ जबाब दूंगी?सबसे पहले मैंने खुद आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग ली।फिर मैंने अपने ग्रुप में एक एक लड़कियो को जोड़ना शुरू किया और जगह जगह जाकर हमारी टीम द्वारा लडकियों को प्रशिक्षित किया जाता हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य लडकियों अपनी आत्मरक्षा के साथ साथ उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी हैं।
नागेपुर में लोक समिति के सहयोग से प्रारम्भ महिला किसानो द्वारा प्रारम्भ किया गया अपना बीज बैंक के माध्यम से निः शुल्क बीज बितरण किया गया। बीज का बितरण गॉंव के35 महिलाओं को किया गया ।बीज वितरण हेवी टेट जय प्रकाश कृषि शोध संस्थान टडीया वाराणसी के निदेशक डाक्टर जय प्रकाश सिंह द्रारा किया गया बीज में उत्तर प्रदेश व् भारत सरकार द्रारा मान्यता प्राप्त Hjp-09अरहर,Hjp-12 अरहर ,धानHjp रामभोग ,लाल बासमती सुगंधित,धानHjp-73 ,Hjp-120धान की प्रजाती जो जय प्रकाश सिंह द्रारा खुद की तैयार की गयी हैं बीज बितरण का कायर्क्रम लोक समिति आश्रम पर किया गया ।
पर्यावरण के प्रति सजगता भी
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक संगठन लोक समिति की ओर से निकाली गयी जन जागरूकता रैली लोक समिति आश्रम नागेपुर से निकलकर सैदा, कल्लीपुर, रखौना, भिखारीपुर, मेहदीगंज, कचनार, राजातालाब आदि गांवों से होते हुए तहसील मुख्यालय राजातालाब पहुंच कर सभा में बदल गयी। रैली में महिलाएं और बच्चे पूेर रास्ते जल ही जीवन है इसकी रक्षा करें, भूजल दोहन पर रोक लगाओ, बृक्ष लगाओ जीवन पाओ, तालाबो जलकुंडों को संरक्षित करो, किसानों ने मचाया शोर कोका कोला पानी चोर, बम नही रोटी चाहिए पेप्सी नही पानी चाहिए आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। राजातालाब में हुयी सभा में वक्ताओ ने कहा कि आराजी लाइन ब्लॉक को केन्द्रीय भुजल बोर्ड ने अति दोहित क्षेत्र घोषित किया जाय। साथ ही ब्लॉक के सभी जलाशयो ,जलकुन्डो, तालाबो ,कुंडो को संरक्षित करने के साथ इस पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की। इसके अनावा मनरेगा के तहत सार्वजनिक व निजी जमीनों पर नये तालाब, जलकुंडों व कुंओं का निर्माण कराया जाय। मानसून सत्र में पौधरोपण ,सार्वजनिक भवनों विद्यालय, पंचायत भवन, अस्पताल आदि में रेन वाटर हारवेस्टिंग बनाने, कोका कोला कंपनी मेहदीगंज कंपनी को बंद करने की आवाज भी बुलन्द की गयी। रैली एवं सभा में नन्द लाल मास्टर, पंचमुखी, अमित, पूर्व प्रधान मुकेश कुमार, अरविन्द, श्यामसुन्दर, विजय, रामबचन, आदि शामिल थे।
(इनपुट एवं तसवीर नंदलाल मास्टर के फेसबुक प्रोफाईल से)




