आज होगा महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

0
351

वर्षा वर्मा

Mahakumbh 2025 Amrit Snan: दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ मेला है। जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। इस दौरान कई तरह के पूजा अनुष्ठान जैसे – कथा, शाही यात्रा और अमतृ स्नान किए जाते हैं। आज इस महा आयोजन का तीसरा शाही स्नान किया जा रहा है। जिसके लिए करोड़ों की तदाद में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। तो आइए इस शुभ अवसर की प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार है।

 

महाकुंभ 2025 तीसरा अमृत स्नान मुहूर्त
महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान के लिए शुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट से शुरू हुआ था। जिसका समापन 3 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक का था। अमृत स्नान वैसे ब्रह्म मुहूर्त में ही ज्यादा फलदायी माना जाता है। लेकिन इस मौके पर लाभ काल, अमृत काल और शुभ काल का शुभ संयोग बन रहा है। जिस वजह से यह दिन स्नान के लिए बहुत मंगलकारी माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़े…

बसंत पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम,नहीं तो मां सरस्वती हो जाएंगी नाराज

अमृत स्नान का महत्व
महाकुंभ में अमृत स्नान का बहुत ज्यादा महत्व है। ऐसे में आज इसका तीसरा अमृत स्नान किया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन संगम तट पर गंगा स्नान करने से जातक के सभी पाप कट जाते हैं। इसके साथ ही बैकुंठ धाम में स्थान प्राप्त होता है। यह पवित्र स्नान व्यक्ति को मोक्ष दिलाने वाला होता है। यही वजह है कि लोग दूर-दूर से इस दौरान त्रिवेणी पर पावन डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। साथ ही गंगा स्नान के समय इस मंत्र का करें उपयोग “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति, नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु” करें जाप।

 

शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इस दिन गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 59 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। वहीं, निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजे तक रहेगा। इस समय आप किसी भी तरह का शुभ काम कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here