वर्षा वर्मा
Mahakumbh Stampede: महाकुंभ हादसे को लेकर लोकसभा में हंगामा सोमवार को देखने को मिला। विपक्ष मृतकों की सूची जारी करने की मांग कर रहे है। हादसे पर सदन में चर्चा की मांग की जा रही है। संसद में बजट सत्र के तीसरे दिन निचले सदन में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच सुबह 11 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई। विपक्ष के सांसद लगातार नारे लगाते नजर आए।
प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में हंगामा
प्रश्नकाल के दौरान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों की आलोचना की, उन्होंने कहा, ”क्या भारत के लोगों ने आपको नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सांसद चुना है?” लोकसभा में जोरदार नारेबाजी जारी रहने के बीच स्पीकर ओम बिरला ने सोमवार को विपक्ष से शिष्टाचार बनाए रखने का आग्रह किया। वहीं अन्य सांसद अपने सवाल उठा रहे थे। विपक्षी सदस्यों ने महाकुंभ में मची भगदड़ पर चर्चा की मांग की, जिसमें 30 लोगों की जान चली गई। विपक्षी सांसदों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “तानाशाही नहीं चलेगी,” स्पीकर ने कहा, “भारत के लोगों ने आपको संसद में टेबल तोड़ने या नारे लगाने के लिए नहीं चुना है।”
ये भी पढ़े…
आज होगा महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में चर्चा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 पर संसदीय चर्चा आज शुरू होनी है। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में चर्चा होगी। इस बीच, लोकसभा और राज्यसभा में तीखी बहस होने की उम्मीद है। क्योंकि विपक्षी दलों ने बजट सत्र के दौरान महाकुंभ भगदड़ त्रासदी पर चर्चा की मांग की है। हालांकि, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कोई आश्वासन नहीं दिया है। लेकिन उन्होंने कहा कि संसद के एजेंडे पर व्यापार सलाहकार समिति फैसला करेगी।
कब तक चलेगा संसद का बजट सत्र
केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया गया था। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा। दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू होगा। सत्र का समापन 4 अप्रैल को होगा। सत्र के विधायी एजेंडे में वक्फ (संशोधन) विधेयक और आव्रजन और विदेशी विधेयक सहित 16 विधेयक हैंं

