बसंत पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम,नहीं तो मां सरस्वती हो जाएंगी नाराज

0
198

पूजा श्याम

Basant Panchami: बसंत पंचमी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है। जो माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह त्यौहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और इसे ज्ञान, विद्या और कला की देवी सरस्वती को समर्पित किया जाता है। लेकिन सरस्वती पूजा के अवसर पर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। और कुछ गलतियों से भी बचना चाहिए ताकि माँ सरस्वती की आशीर्वाद बना रहे।

 

 

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के उपाय
1. सुबह जल्दी उठें: सरस्वती पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।
2. माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें: एक साफ जगह पर या मंदिर को साफ कर के माँ सरस्वती की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
3. पीले वस्त्र धारण करें: पीले रंग को माँ सरस्वती का प्रिय रंग माना जाता है। इसलिए पीले वस्त्र धारण करें।
4. माँ सरस्वती को फूल और फल अर्पित करें: माँ सरस्वती को सफेद फूल, पीले फल, और मिठाई अर्पित करें।
5. पुस्तकें और वाद्य यंत्रों की पूजा करें: अपनी पुस्तकों, वाद्य यंत्रों और कला सामग्री की पूजा करें।
6. माँ सरस्वती के मंत्रों का जाप करें: माँ सरस्वती के मंत्रों का जाप करें और उनकी आराधना करें।
7. विद्यार्थियों को उपहार दें: विद्यार्थियों को पुस्तकें, पेन, और अन्य शैक्षिक सामग्री उपहार में दें।
8. ब्राह्मणों को भोजन कराएं: ब्राह्मणों को भोजन कराएं और गरीब लोगो को दान करें।
9. माँ सरस्वती की कथाएं पढ़ें और सुने।
10. इस दिन बच्चों को विद्या का महत्व बताएं और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करें।


इन बातों का करें पालन
1. क्रोध और अहंकार से बचें: इस दिन क्रोध और अहंकार से दूर रहें। मन शांत ​रखें।
2. झूठ न बोलें: झूठ बोलने से बचें और सत्य का पालन करें।
3. किसी को अपमानित न करें: किसी का अपमान न करें और सभी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करें।
4. तामसिक भोजन न करें: मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से दूर रहें।
5. पेड़-पौधे या फिर फसल काटने की मनाही होती है: इस दिन पेड़-पौधे या फिर फसल काटने से बचना चाहिए।
6. शोर न करें: शांत वातावरण बनाए रखें और शोर से बचें।
7. बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए: इस दिन सुबह उठते ही सबसे पहले स्नान करें और उसके बाद ही कुछ खाएं।

ये भी पढ़े…

क्यों मनाया जाता है बसंत पंचमी का त्यौहार, ​जानिए पीले रंग का खास महत्व

 

8. अपशब्द और झगड़े से भी बचना चाहिए: इस दिन किसी से भी प्रकार का वाद-विवाद न करें और न ही किसी को अपशब्द कहें।
9. तामसिक भोजन से परहेज करें: इस दिन प्याज, लहसुन और मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here