तनाव और चिंता से राहत पाने के लिए, इन चीजों का करें इस्तेमाल

0
119
वर्षा वर्मा

Lifestyle: आज की व्यस्तता और भागदौड़ भरी जिंदगी में चिंता और तनाव आम समस्याएं बन गई है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए कुछ लोग दवाई या मेडिकल चेकअप और तरह-तरह के इलाजों का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी समस्याएं हमारी थाली में मौजूद कुछ भोजन वस्तुओं से भी ठीक हो जाते हैं और हम दवाइयों के होने वाले खर्चे और नकारात्मक प्रभाव से भी बच सकते हैं।

बिल्कुल सही पढ़ा आपने हमारे खाने की कई वस्तुएं ऐसी होती है। जिनमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मदद करता है। इन तत्वों की वजह से हमें सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। चलिए एंग्जायटी को कम करने और तनावमुक्त रखने वाले भोजन के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़े…

बर्बाद फसल से नया वेंचर शुरू ​किया, किसान बृजित ने पेश की नई मिसाल

बादाम और अखरोट का करें इस्तेमााल
बादाम में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, बादाम में विटामिन-ई भी होता है। जो दिमाग के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। साथ ही अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो दिमाग को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

दही,केला भी है कारगर उपाय
दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मूड को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। केले में विटामिन बी-6 पाया जाता है। जो दिमाग में सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाता है। सेरोटोनिन एक ऐसा हार्मोन है जो मूड स्विंग्स को कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़े…

पपीते की खेती बनी मुनाफे का सौदा, होगी लाखों की कमाई

डार्क चॉकलेट और अंडे
डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। और अंडे में विटामिन ब-12 पाया जाता है जो तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां और फल
पालक,मेथी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो तनाव को कम करने और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। संतरे में विटामिन-सी पाया जाता है। जो तनाव को कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। जाहिर है अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको तनाव से आराम मिल सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here