चैत्र नवरात्रि पर 8 दिनों का रख रहे हैं व्रत, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

0
302

पूजा

 

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि हिन्दू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है, जो विशेष रूप से देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। इस बार नवरात्रि 30 मार्च से शुरु हो रही है। इस दिन मां दुर्गा का पूजन अति फलदायी होगी। इसके अलावा चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि का आरंभ होता है। प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना की जाती है। और मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है। नवरात्रि के दिनों में हिंदू धर्म के लोग माता के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। हालांकि इस बार 8 दिन ही व्रत रखा जाएगा, लेकिन माता के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। आइए जानते है पूजा कैसे करें और किन बातों ध्यान रखें।

 

 

नवरात्रि पर ऐसे करें पूजन
नवरात्रि के दिन सुबह स्नान के बाद पूजा के स्थान पर गंगाजल छिड़क कर शुद्ध करें। चौकी पर माता की प्रतिमा को स्थापित करने के बाद गंगाजल से अभिषेक करें। और नई पोशाक, चुनरी, आभूषण और पुष्पमाला धारण कराएं। इसके साथ केसर चंदन अक्षत से तिलक करें और लाल पुष्प सिंदूर शृंगार का सामान अर्पित करें। माता के समक्ष घट स्थापित करें। घट स्थापना का शुभ मुहुर्त सुबह 8:55 से लेकर 10:52 तक रहेगा। इसके अलावा मिट्टी के पात्र में जौ बोएं। दीप एवं धूप जलाकर श्री दुर्गा चालीसा एवं श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। माता के मंत्रों से यज्ञ करना चाहिए। अंत में माता की आरती करें और शुद्ध सात्विक चीजों का भोग अर्पित करें।

इन बातों का रखें ध्यान
1. नवरात्रि के दिन कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के दिनों में किसी भी कन्या व महिला का अपमान न करें। इस दौरान आप अष्टमी या नवमी पर कन्याओं को भरपेट हलवा पूरी का भोजन कराएं। इससे देवी की कृपा प्राप्त होती है।
2. नवरात्रि का यदि आपने व्रत रखा है, तो नियमानुसार माता की पूजा करें। इन दिनों घर को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।

ये भी पढ़े…

 

इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से होंगे शुरू, जानें महत्‍व और घटस्थापना मुहूर्त

 

3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शारदीय नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा घरों में भ्रमण करती हैं। ऐसे में घर में उजाला रखें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
4. नवरात्रि के नौ दिनों में प्याज लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपने व्रत नहीं रखा है, तब भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यही नहीं घर में भी इसका उपयोग करने से बचें।
5. नवरात्रि का समय मां की भक्ति को समर्पित है। इन दिनों पूजा पाठ करने से जातक की सभी समस्याएं समाप्त होती हैं। साथ ही मनोवांछित फल मिलता है। ऐसे में अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो दिन के अनुसार देवी की पूजा जरूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here