नदी में उगाई इस अनोखी फसल से बदली किस्मत, किसान रोज़ कमा रहे ₹1000 से ज्यादा

0
100
वर्षा वर्मा

 

 

Success Story:  मेहनत और ईमानदारी से की गई कोशिशें अगर सही दिशा में की जाए। तो सफलता जरूर मिलती है। इस बात को सच कर दिखाया है महुआ टोला गांव के रहने वाले पप्पू सिंह ने, सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले पप्पू सिंह आज ककड़ी और खीरे की छोटी सी दुकान के माध्यम से प्रतिदिन 1,200 तक की कमाई कर रहे हैं। और गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उन्होंने स्थानीय खेतों से ककड़ी और खीरे खरीदकर सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान लगाई। गर्मी के मौसम में इनकी मांग बढ़ जाती है।

 

 

 

 

शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम महुआ टोला निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि मेरा परिवार प्रतिवर्ष मार्च महीने में गांव के किनारे बहने वाली नदी में ककड़ी, खीरा, कद्दू आदि की पैदावार की तैयारी कर लेता है। अप्रैल माह में फसल आ जाती है जिसे जयसिंहनगर, गोहपारू और जिला मुख्यालय में आकर दुकान फुटपाथ पर लगा कर अपनी विक्रय करते है। इस काम से मेरे परिवार को जीविकोपार्जन के लिए अतिरिक्त आय प्राप्त हो जाती है।

 

 

ये भी पढ़े…

 

जंग के हालात में भी नहीं थमेगी दूध-मक्खन की सप्लाई, डेयरी सेक्टर ने बनाया खास प्लान

 

 

रोजाना 1200 रुपये की कमाई
पप्पू सिंह का कहना है कि मैं 1 एकड़ में ककड़ी, खीरा और कद्दू की खेती कर गर्मी के सीजन में शहडोल में ककड़ी, खीरा और कद्दू की दुकान लगाता हूं जिसमें प्रतिदिन का लगभग 1200 रुपये की कमाई होती है और मै अपनी पूरी कमाई घर ले जाता हूं क्योंकि नगरपालिका शहडोल के द्वारा किसी भी प्रकार की टैक्स नही लिया जाता है इसके लिए मै मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here