शाश्वत सिंह
पटना: देश के अलग-अलग राज्यों की तरह बिहार की राजधानी पटना में भी शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती मनाया गया। राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीं भाजपा की तरफ भी राजधानी के बापू सभागार में महाराणा—भामा की याद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री नीरज सिंह बबलू द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार समेत देश भर से आये भाजपा नेताओं ने शिरकत की। खचाखच भरे बापू सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नीरज बबलू ने लोगों से आह्वाण किया कि आपलोग भी तलवार लेकर तैयार रहे, अगर बार्डर पर जाना पड़ा तो उसके लिए पहले से तैयार रहना होगा। इतना ही नहीं नीरज बबलू ने युद्धरत राष्ट्र को यह भी आश्वस्त किया कि अगर हम सभी को बॉर्डर जाने का मौका मिले तो हम सब बॉर्डर पर जाकर मां भारती की सेवा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत विगत दो दिनों से पाकिस्तान के साथ संघर्षरत है और भारतीय जांबाजों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भारत सरकार द्वारा शुरू किये मिशन सिंदूर में पाकिस्तानी आतंक फैक्ट्री पर जबरदस्त हमला किया है।
ये भी हुए शामिल
शूरवीर महाराणा प्रताप के सम्मान में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। पाकिस्तान ने भारत पर कायरता के साथ हमला किया है और प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। जैसे महाराणा और भामाशाह की जोड़ी थी, वैसे ही आज पीएम मोदी और राजनाथ सिंह की जोड़ी देश की अगुआई कर रही है। सम्राट ने कहा कि महाराणा प्रताप के वंशज राजनाथ सिंह के हाथों में आज रक्षा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महाराणा के वंशजों को लड़ाई के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना है।
ये भी पढ़े…
जंग के हालात में भी नहीं थमेगी दूध-मक्खन की सप्लाई, डेयरी सेक्टर ने बनाया खास प्लान
कौन थे महाराणा प्रताप
महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महानतम नायकों में से एक हैं, जिनकी वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान का एक ज्वलंत उदाहरण है, जो मुगलों की विस्तारवादी नीतियों के विरुद्ध दृढ़ प्रतिरोध का प्रतीक है। भारतीय इतिहास में जब भी साहस, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की भावना का जिक्र होता है, तो एक नाम जो सबसे पहले दिमाग में आता है, वह है महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया। वह न केवल एक महान योद्धा थे, बल्कि देश की एकता को बनाये रखने के लिए उन्होनें अपनी जान जोखिम में डाल दी।
ये भी हुए शामिल
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,मंत्री राजू सिंह, सांसद राधा मोहन सिंह, राजीव प्रताप रूडी सहित कई सांसद, विधायक और मंत्री भी शामिल रहे।


