अक्षत सरोत्री
चंडीगढ़: आजकल आस्था पर पाप भारी होता दिख रहा है। चोर मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है। चंडीगढ़ के सैक्टर-24-डी में चोरों ने सती माता मंदिर में चोरी की नाकाम कोशिश की।
चंडीगढ़ सैक्टर-27-डी में 22 मिनट तक बरसात में तीन चोर सती माता मंदिर को खंगालते रहे। तीनों ने कैमरे तोड़े, मंदिर के ताले तोड़े और फिर मंदिर के अंदर घुसने के बाद दान पात्र भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए, तो वहां से फरार हो गए।
चोरी के प्रयास की इस वारदात का पता उस समय चला जब सुबह करीब 5 बजे मंदिर के पुजारी रोशन नोटियाल पहुंचे, जिन्होंने प्रधान को बताया और फिर कैमरों की फुटेज खंगाली तो चोरों की हर हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई।
हालांकि इसी मंदिर में चोरी के प्रयास की यह तीसरी वारदात है, लेकिन पुलिस आज तक किसी भी चोर को नहीं पकड़ पाई। हालांकि पुजारी ने कहा कि प्रधान की ओर से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। थाना पुलिस मामले जी जांच में जुट गई है। बरहाल पुलिस कब इन चोरों को पकड़ पाती है।
