बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नालंदा को बड़ी सौगात, राजगीर में बने खेल विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन

0
117

अक्षत सरोत्री

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीरवार को नालंदा जिले को बड़ा तौहफा दिया। उन्होंने राजगीर में बने राज्य अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खेल के क्षेत्र में राज्य के 9 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

इसके तहत अर्जुन पुरस्कार विजेता सुश्री श्रेयसी सिंह, जिन्होंने पेरिस ओलंम्पिक निशानेबाजी 2024 में भाग लिया था और एशियन गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीता था. साथ ही एशियन गेम्स, 2022 तलवारबाजी में भाग लेने वाले आकाश कुमार, एशियन गेम्स–2022 सेलिंग में भाग लेनेवाले सुधांशु शेखर को सम्मानित किया।

खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा तथा भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री के समक्ष भवन निर्माण विभाग द्वारा राजगीर खेल परिसर के निर्माण से संबंधित एवं खेल विभाग द्वारा बिहार में खेल के विकास के लिए किए गए कार्यों पर आधारित लघु फिल्म प्रस्तुत की गई।

मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here