गुड़ और अदरक खाने से दूर होंगी ये बीमारियां, जानिए गुड़ अदरक खाने के फायदे

0
196

Ginger And Jaggery benefits: सर्दियों में अक्सर हमें ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर को गर्माहट मिल सके। वहीं जिससे आपके शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर ढंग से हो सके इसलिए आपको कई ऐसी चीजें खाने के लिए कहा जाता है। जिसमें गुड़ और अदरक का सेवन करना भी शामिल है। क्योंकि गुड़ और अदरक का सेवन आप अपने आहार में कई ढंग से कर सकते है। इसके सेवन से न सिर्फ सर्दी—जुकाम की परेशानी दूर होती है बल्कि यह आपके शरीर को गर्मी भी प्रदान करता है। साथ ही इससे शरीर में होने वाली सूजन, फेफड़ों में जकड़न में जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते है की गुड़ और अदरक का सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदे कौन से है।

वर्षा वर्मा

सूजन में कमी और रक्तपित्त दोष दूर
गुड़ और अदरक का एक साथ सेवन करने से शरीर में होने वाली सूजन की परेशानी कम की जा सकती है। दरअसल गुड़ और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जिससे सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले गुड़ और अदरक को बराबर मात्रा में लेकर इसे हल्का का गर्म करके खाएं। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। साथ ही गुड़ और अदरक का एक साथ सेवन करने से रक्तपित्त दोष को दूर किया जा सकता है। इससे ब्लड को डिटॉक्स किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 3 ग्राम करीब अदरक लें। इसे हल्का सा गर्म करें। इसके बाद 1 टुकड़े अदरक के साथ इसका सेवन करें। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम होगी।

ये भी पढ़े…

सर्दियों में बीमारी से रहना है दूर तो इन चीजों को करें डाइट में शामिल…

अर्थराइटिस का दर्द करे कम
गुड़ और अदक का सेवन करने से अर्थराइटिस की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। दरअसल अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के साथ-साथ दर्द निवारक गुण भी होता है। जिससे अर्थराइटिस के दौरान होने वाली दर्द की समस्याओं को कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए गुड़, अदरक और तिल को बराबर मात्रा में लेकर इसे पीस लें। इसके बाद रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

शरीर की सुस्ती कम स्किन परेशानी दूर
सर्दियों के दिनों में अक्सर लोगों को काफी ज्यादा सुस्ती होती है। इस सुस्ती को दूर भगाने के लिए आप गुड़ और अदरक का सेवन कर सकते हैं। गुड़ में आयरन की काफी अच्छी मात्रा होती है जो आपके शरीर को एनर्जी देता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे सुस्ती काफी हद तक कम हो सकती है। अगर बात स्किन की करें तो स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए आप अदरक और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है जिससे आपकी स्किन पर चमक आ सकती है। इससे स्किन पर होने वाली डलनेस कम होने के साथ-साथ स्किन से पिंपल्स और एक्ने की समस्याओं को भी कम किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here